संगठन को मजबूती प्रदान करे-गहलोत

केकडी 28 अप्रेल(पवन राठी)
प्रदेश अध्यक्ष भाजपा निकाय प्रकोष्ठ भाजपा राजस्थान पूर्व मेयर धर्मेन्द्र गहलोत ने केकडी विधानसभा क्षेत्र के मण्डल अध्यक्षो की बैठक ली।बैठक में मण्डल अध्यक्षो से सशक्त बूथ व सशक्त पन्ना प्रमुख कार्यक्रम पर चर्चा करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने का आव्हान किया,जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी ने बताया कि गहलोत ने कहा कि सक्रिय मण्डल,बूथ व पन्ना प्रमुख सफलता का मंत्र है,मण्डल व इसके बाद बूथ व पन्ना प्रमुख पार्टी की महत्वपूर्ण धुरी होते है अतः इनकी मजबूती के लिए सभी मेहनत से जुट जाएं जिससे 2023 के विधानसभा चुनाव में राजस्थान में भाजपा की सरकार बने।
इससे पूर्व पूर्व मेयर का दुपट्टा,माला व साफ पहनकर सभी ने स्वागत किया, जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा महत्वपूर्ण विधानसभा क्षेत्रों में समीक्षा कर मजबूती प्रदान करने हेतु विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपी है इसी क्रम में पूर्व मेयर गहलोत केकडी व मसूद विधानसभा मि जिम्मेदारी सौंपी गसी है। बैठक में जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी,जिला मंत्री रामकिशन गुर्जर,केकडी शहर मण्डल अध्यक्ष अनिल राठी,गणेश चौकी मण्डल अध्यक्ष महेश शर्मा, ब्रम्हाणी माता मण्डल अध्यक्ष सत्यनारायण गुर्जर,सरवाड़ शहर मण्डल अध्यक्ष प्यारे लाल खींची,केकडी विधानसभा सोशल मीडिया संयोजक सूरज वैष्णव उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!