सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्ति पर राज्य सरकार का जताया आभार

अजमेर शहर व्यापार महासंघ के प्रवक्ता सीए विकास अग्रवाल व प्रवक्ता कमल गंगवाल ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के मद्देनजर नगर निगम द्वारा आमंत्रित अजमेर शहर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष किशन गुप्ता के नेतृत्व में अपने सुझाव नगर निगम महापौर बृजलता हाड़ा से साझा किए और इस संबंध में राज्य सरकार को आग्रह करते हुए सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के उचित समाधान की मांग की गई ताकि आमजन को सफाई व्यवस्था को लेकर किसी प्रकार की परेशानी न हो। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने आमजन की भावनाओ को देखते हुए सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण किया। गंगवाल व अग्रवाल ने बताया कि समाधान निकालने के लिए राज्य सरकार यशस्वी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया। धन्यवाद ज्ञापित करने वालों में भगवान चंदीराम, किशन गुप्ता, नरेंद्र सिंह छाबड़ा, अशोक बिंदल, सुरेश चारभुजा, सीए विकास अग्रवाल, कमल गंगवाल, गिरीश लालवानी, विवेक जैन, अशोक छाजेड़, राजकुमार गर्ग, संपत कोठारी, बालेश गोहिल, राजीव जैन निराला, प्रवीण जैन, जरनैल सिंह, राकेश डीडवानिया, हीरालाल जीनगर, बद्रीप्रसाद सिंघल, विजय पांड्या, सुरेश गुप्ता, संजय कुमार जैन, पंकज गंगवाल आदि हैं।
सीए विकास अग्रवाल
प्रवक्ता, अजमेर शहर व्यापार महासंघ
मो. 9829535678

error: Content is protected !!