मुख्यमंत्री गहलोत का जताया आभार
अजमेर ! राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए तेजाजी का चौक कोटडा में आयोजित महंगाई राहत कैंप में आज महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति अजमेर के संयोजक एवं पूर्व विधायक डाँ श्रीगोपाल बाहेती एवं पीसीसी सदस्य महेंद्र सिंह रलावता ने अवलोकन किया एवं लाभान्वितों को गारंटी कार्ड वितरित किए !
पूर्व विधायक डॉ बाहेती ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा महंगाई राहत केम्प में रजिस्ट्रेशन राजस्थान के किसी भी जिले मे कराने की सुविधा की सौगात देने पर आभार व्यक्त किया !
इस अवसर पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल पार्षद हेमंत जोधा भरत यादव पूर्व पार्षद कमल बेरवा पूनम बबेरवाल अशोक दोराया अर्जुन जोधावत राधेश्याम पवार लक्ष्मण परिहार सुमित मित्तल सुरेश राठौड़ घनश्याम पंचोली शरद कपूर नरसिह सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिविर में आमजन को जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया एवं सहयोग किया!