सहायक निदेशक एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी गृह (ग्रुप-1) विभाग संवीक्षा परीक्षा 2021

काउंसलिंग में अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों को दस्तावेज प्रस्तुत करने का अंतिम अवसर

अजमेर, 1 मई। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा गृह (ग्रुप-1) विभाग (राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला) के पद सहायक निदेशक- साइबर फोरेंसिक डिवीजन, पॉलीग्राफी डिवीजन, डीएनए डिवीजन एवं सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर- साइबर फोरेंसिक डिवीजन, डीएनए डिवीजन की काउंसलिंग में अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों को शैक्षणिक, प्रशैक्षणिक व अन्य दस्तावेज प्रस्तुत करने का अंतिम अवसर प्रदान किया गया है।

आयोग के संयुक्त सचिव श्री आशुतोष गुप्ता ने बताया कि उक्त पदों के लिए पूर्व में 28 एवं 29 मार्च 2023 को काउंसलिंग का आयोजन किया गया था। इसमें अनुपस्थित रहे 25 अभ्यर्थियों को 9 मई 2023 तक आयोग कार्यालय में विस्तृत आवेदन-पत्र (दो प्रतियों में) समस्त प्रविष्टियां पूर्ण कर, निर्धारित प्रपत्र में अनुभव प्रमाण-पत्र, सम्बन्धित शैक्षणिक, प्रशैक्षणिक, जाति, मूल-निवास एवं अन्य दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां (एक प्रति में) संलग्न कर व्यक्तिशः रूप से जमा करवानी होगी। विस्तृत आवेदन-पत्र के अभाव में अभ्यर्थिता रद्द कर दी जाएगी। इसकी समस्त जिम्मेदारी स्वयं अभ्यर्थी की होगी।

error: Content is protected !!