माली समाज ने आरक्षण सहित अन्य मांगों का ज्ञापन सौंपा

संघर्षरत व्यक्तियों के विरुद्ध दायर मुकदमे सरकार वापस ले
======================
केकड़ी 1 मई (पवन राठी)
माली सैनी शाक्य कुशवाहा समाज ने आरक्षण सहित अन्य मांगों का मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन उपखंड अधिकारी को देने के लिए रैली के रूप में उपखंड कार्यालय पंहुचे इसी दरम्यान उपखंड अधिकारी विकास कुमार पंचोली कैम्प में जाने के लिए गाड़ी से निकल रहे थे ।उनकी नजर माली समाज पर पड़ते ही उन्होंने अपनी गाड़ी रुकवाई और मानवता का परिचय देते हुए गाड़ी से उतरकर माली समाज के प्रतिनिधियों से ज्ञापन प्राप्त करके कैम्प के लिए रवानगी ली।
उपखंड अधिकारी के इस मानवीय द्रष्टिकोण की समाज के लोगो द्वारा मुक्त कंठ से प्रशंशा के गई और विकास पंचोली जिंदाबाद के नारों से कोर्ट परिसर को गुंजा डाला।
माली समाज ने अपने ज्ञापन में लिखा है कि समाज लंबे समय से आरक्षण के लिए संघर्षरत है समाज अत्यंत पिछड़ा हुवा है और मेहनत कश है।
अशिक्षा सहित अन्य कारणों से समाज आज भी हर क्षेत्र में पिछड़ा हुवा है इसलिए समाज को आगे बढ़ने के लिए 12%आरक्षण की सख्त जरूरत है।अतः मान्यवर से विनम्र निवेदन है कि समस्त तथ्यों का परीक्षण करवा कर माली कुशवाहा शाक्य मौर्य समाज को 12%आरक्षण प्रदान करवाकर राष्ट्र की मुख्य धारा से जुड़ने एवम अन्य आरक्षित वर्ग के समान अवसर प्रदान करावे जिससे समाज आगे बढ़ सके।
समाज के लोगो के द्वारा आरक्षण के लिए संघर्ष किया जा रहा है उनपर मुकदमे दायर किये है उनको सरकार तत्त्काल वापस लेकर अनुग्रहित करावे।

error: Content is protected !!