वार्ड 62 में लगाया गया मतदाता पहचान पत्र वितरण शिविर

अजमेर । नगर निगम अजमेर के वार्ड 62 में सोफिया कॉलेज परिसर में अजमेर उत्तर विधानसभा (100) भाग संख्या 179 से लेकर 185 तक के लगभग 319 नवीन मतदाताओं को मतदाता फोटो पहचान पत्र शिविर में वितरित किए गए।
क्षेत्रीय पार्षद नरेंद्र तुनवाल ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार कुछ महीने पहले नवीन मतदाताओं के पहचान पत्र बनाने के लिए बूथ लेवल अधिकारी को मतदाता केंद्र पर जाकर मतदाताओं के द्वारा आवेदन किया गया था। आज शिविर में लगभग 319 नवीन मतदाताओं को मतदाता फोटो पहचान पत्र शिविर में वितरित किए गए।
इस अवसर पर निर्वाचन विभाग पर्यवेक्षक संतराम,बूथ लेवल अधिकारी सोहन गुर्जर,इन्द्र चन्द्र जोधावत,राजेश शर्मा,धारा सिंह,फिरोज खान,प्रभु गुर्जर,बिशन सिंह शेखावत आदि अधिकारी एवं कर्मचारियों ने नवीन मतदाताओं को मतदाता फोटो पहचान पत्र मे वितरित किए।
इस अवसर पर सिस्टर केरल,उमेश टॉक,मोहित चौहान,दीपक खोरवाल,मुकेश खींची,प्रशांत प्रजापत आदि ने सहयोग किया।

error: Content is protected !!