राजस्थान के अतिरिक्त गोवा और दक्षिण भारत की भी जिम्मेदारी सौंपी
राष्ट्रीय मजदूर पार्टी द्वारा राष्ट्रीय समिति के निर्णय को सुदृढ़ करने और राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुमति से राष्ट्रीय महासचिव अनिल चौहान ने धर्मेंद्र लालवानी को राजस्थान के साथ-साथ गोवा और दक्षिण भारत के “स्वतंत्र प्रभार” के रूप में नामित किया गया है। एक स्वतंत्र प्रभारी के रूप में लालवानी राज्यों के अतिरिक्त संपूर्ण भारत में पार्टी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इसी के साथ पार्टी के महासचिव अनिल चौहान द्वारा शुभकामनाएं व नियुक्ति पत्र प्रेषित किया गया। इस मौके पर अजमेर शहर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष किशन गुप्ता, प्रवक्ता सीए विकास अग्रवाल व कमल गंगवाल, मंत्री गिरीश लालवानी आदि ने भी धर्मेंद्र लालवानी को बधाई व शुभकामनाएं दीं।
सीए विकास अग्रवाल
प्रवक्ता, अजमेर शहर व्यापार महासंघ
मो. 9829535678