फ़िरोज़ खान / बारां।शाहाबाद व किशनगंज ब्लॉक में निवासरत सहरिया जनजाति के विधवा,वृद्धावस्था, दिव्यांग महिला पुरुषों को 4 माह से पेंशन की राशि नही मिलने से आर्थिक रूप से परेशानी का सामना कर रहे है। ग्राम पंचायत कस्बानोनेरा कालोनी की विधवा व वृद्धावस्था पेंशनधारी 13 महिलाओं को 4 माह से पेंशन राशि का भुगतान नही मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सामंदे बाई गुलाब बाई,फुसो बाई, सामंदे पत्नी मथुरा,नथिया बाई,जीवन्दे,साबो, जामोती, माखनदे,दक्खो बाई,भभूति बाई, रामफली बाई, सामंदे बाई,भाटो बाई ने बताया कि 4 माह से पेंशन की राशि नही मिल रही है।इन महिलाओं ने बताया कि हर माह बैंक,बैंक बीसी,ई मित्र के चक्कर लगा रहे है मगर यही जवाब मिलता है कि आपके खाते में राशि नही आई है।महिलाओं ने बताया कि भौतिक सत्यापन भी करवा लिए गए है।उसके बाद भी इन महिलाओं के खाते में राशि नही डाली गयी है। पेशन की राशि नही मिलने से आर्थिक परेशानी से गुजर रही है।जाग्रत महिला संगठन ने सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग के उप निदेशक को अवगत करवाकर विधवा,वृद्धावस्था, दिव्यांग पेंशनधारियों के खाते में राशि डालने की मांग रखी है।
