अजमेर, 14 मई। उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने रविवार को पुष्कर में ब्रह्मा मंदिर तथा जाट शिव मन्दिर में पूजा कर देश की समृद्धि के लिए प्रार्थना की। उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ रविवार को पुष्कर पहुंचे। उनके साथ डॉ. श्रीमती सुदेश धनखड़ भी थी। उनकी आगवानी कृषि मंत्री श्री लाल चन्द कटारिया, आरटीडीसी चैयरमेन श्री धर्मेन्द्र राठौड़, नगर पालिका अध्यक्ष श्री कमल पाठक, संभागीय आयुक्त श्री बी.एल.मेहरा, पुलिस महानिरीक्षक श्री रूपिन्दर सिंघ, जिला कलक्टर श्री अंश दीप, पुलिस अधीक्षक श्री चूना राम जाट ने की। यहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
श्री धनखड़ ने ब्रह्मा मंदिर में पूजा अर्चना कर देश की खुशहाली तथा समृद्धि के लिए प्रार्थना की। पूजा श्री लक्ष्मी निवास वशिष्ठ तथा श्री कृष्ण गोपाल वशिष्ठ ने कराई। यहां उनका शॉल ओढ़ाकर एवं माला पहनाकर अभिनन्दन किया गया। उपराष्ट्रपति जी को लगभग 30 वर्ष पूर्व की उनके पुष्कर आगमन की तस्वीर भेट की गई। साथ ही मंदिर के पुरातात्विक महत्व के बारे में भी चर्चा की ।
उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने जाट शिव मंदिर में भी पूजा अर्चना की। यहां फोटो प्रर्दशनी का अवलोकन भी किया गया। सांसद श्री भागीरथ चौधरी, विधायक श्री रामस्वरूप लांबा, जाट मंदिर समिति के संयोजक श्री नन्दाराम चौधरी, अध्यक्ष श्री रमेश जाट, उपाध्यक्ष श्री अमर चन्द चौधरी, रेखराज चौधरी, श्री प्रहलाद पूनियां, श्री रामस्वरूप फड़ोदा एवं श्री धर्मेन्द्र फड़ोदा सहित कार्यकारिणी सदस्यों के साथ विचार विमर्श किया।
श्री धनखड़ को पुष्कर से प्रस्थान के समय गणमान्य व्यक्तियों ने पुनः पुष्कर आने का आग्रह किया।