पंचायत समिति भिनाय में ‘‘जिला परिषद आपके द्वार‘‘ कार्यक्रम का किया गया भव्य आयोजन

श्रीमती सुषील कंवर पलाडा, जिला प्रमुख अजमेर की अध्यक्षता में पंचायत समिति भिनाय में ‘‘जिला परिषद आपके द्वार‘‘ कार्यक्रम का किया गया भव्य आयोजन, जिला प्रमुख ने कहां पलाडा परिवार जनसेवा हेतु हर समय तैयार
दिनांक 14.05.2023 अजमेर। जिला परिषद आपके द्वार कार्यक्रम का पंचायत समिति अंराई, श्रीनगर, किषनगढ, सावर, मसूदा, केकड़ी, सरवाड़, पीसांगन के पश्चात् पंचायत समिति भिनाय में भव्य आयोजन किया गया। जिला परिषद आपके द्वार कार्यक्रम के तहत एक प्रयास जन सेवार्थ अपने उद्धेष्य को पूरित करते हुऐ निरन्तर ग्रामीणजन को लाभ पहुचाया जा रहा है। कार्यक्रम में पूर्व निर्धारित उद्धेष्यों की प्राप्ति हेतु समयबद्ध तरीके से कार्य कर ग्रामीणजन को विभिन्न योजनाओं का प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष लाभ प्रदान किया गया। षिविर में पधारे करीब 8 हजार से अधिक ग्रामीणजन को विभिन्न केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओ की जानकारी जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा बारी-बारी से दी गई ताकि अधिक से अधिक ग्रामीणजन को योजना का प्रचार प्रसार कर और अधिक लाभ प्रदान किया जाये ।
कार्यक्रम श्रीमती सुषील कंवर पलाडा जिला प्रमुख अजमेर के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विषिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी भंवर सिंह पलाडा उपस्थित रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान भिनाय श्री सम्पत राज लोढ़ा ने की। मुख्य अतिथि, विषिष्ट अतिथि, कार्यक्रम अध्यक्ष एवं जिला परिषद सदस्यगण व जिला परिषद प्रतिनिधिगण का स्वागत व अभिनन्दन सरपंचसंघ भिनाय, पंचायत समिति सदस्यगण भिनाय एवं पंचायत समिति भिनाय के अधिकारीगण/कर्मचारीगण व जनप्रतिनिधिगण द्वारा साफा व माला एवं स्मतिचिन्ह देकर/पहनाकर किया गया।
उद्बोधनः- श्रीमती सुषील कंवर पलाडा, जिला प्रमुख अजमेर ने अपने उद्धबोधन के प्रथम पंक्ति में पंचायत समिति भिनाय में उपस्थित ग्रामीणजन की संख्या में अधिकांष महिला ग्रामीणजन होने पर आभार व खुषी जाहिर की। जिला प्रमुख ने अपने विधायक कार्यकाल, पूर्व जिला प्रमुख कार्यकाल सहित वर्तमान जिला प्रमुख कार्यकाल में जनकल्याण के लिए दृढसंकल्पित होना बताया। जिला प्रमुख ने कहां कि मै और पलाडा जी केवल केवल जनता के सेवा के लिए राजनीति में आयें है हमारा उद्धेष्य आपके बीच रहकर आपकी सेवा करना है आपने स्वयं देखा है कि पूर्व विधायक व जिला प्रमुख कार्यकाल एवं वर्तमान जिला प्रमुख कार्यकाल हमने आपकी सेवा में कोई कमी नहीं छोडी हैं हमने करीब 15 करोड के कार्यों स्वीकृति मसूदा विधानसभा मंे दी है और हर गांव, ढाणी व ग्राम तक विकास पहुचाया है। हम आपके बीच केवल जनसेवा के लिए आऐ है हमारा ध्येय पैसा कमाना नहीं, सेवा और आपका आर्षीवाद कमाना है। षिविर में करीब 18 विभागों की विभिन्न योजनाओं का प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष लाभ आपको यहा पहुचाया जायेगा आपकी हर समस्या का सामाधान किया जायेगा और जो समस्या सरकार से संबंधित होगी उन्हे सरकार को भिजवाया जायेगा। साथ ही गरीब कन्या, के विवाह हेतु व गरीब के सहयोग हेतु हरसंभव मदद के लिए मेरे घर व जिला परिषद के द्वार आप सभी के लिए खुले है। जिला प्रमुख ने अपने उद्धबोधन के अन्तिम शब्दों में पधारे हुये अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण षिविर में एवं अधिक से अधिक ग्रामीणजन को लाभ पहुचाने हेतु सहयोग प्रदान करने हेतु आभार प्रकट किया।
श्री भंवर सिंह जी पलाडा, समाजसेवी ने अपने उद्बोधन की प्रथम पंक्ति में सभी पधारे अतिथिगण, जनप्रतिधिगण, ग्रामीणजन एवं अधिकारीगण व कर्मचारीगण का सफल षिविर के आयोजन के लिए आभार प्रकट कर कहा कि पंचायत समिति भिनाय की जनता का मुझ पर सदैव ही आर्षीवाद व सहयोग रहा है और उसका जीता जागता उदाहरण हजारों की संख्या में आपकी उपस्थिति है आपके एवं अजमेर जिले की जनता के स्नेह एवं प्रेम के कर्ज को चुकाने के लिए जिला प्रमुख महोदया के निर्देषन एव मार्गदर्षन में यह षिविर चलाये जा रहे है और इस तरह के षिविर पूर्व में भी हम जिला प्रमुख रहें एवं आपकी विधानसभा से विधायक रहे तब चलाये गये इन षिविरों के आयोजन करने का मेरा एवं जिला प्रमुख महोदया का उद्देष्य केवल मात्र जनसेवा है हम केवल सेवा के भाव से आपके बीच आये है। पलाडा जी ने पूर्व जिला प्रमुख कार्यकाल एवं उसके उपरान्त विधायक कार्यकाल में मैने भिनाय क्षेत्र में विभिन्न डामरीकृत सडके, गौरव पथ बनवायें प्राथमिक विद्यालयों को उच्च प्राथमिक एवं माध्यमिक के कमौन्नत करवाया और चिकित्सा सेवा हेतु प्रत्येक मुख्यालय हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खुलवायें साथ ही पटवार भवन खुलवायंे साथ ही पेयजल एवं बिजली के वरिष्ठ अधिकारियों को भिनाय में बैठने हेतु पाबन्द कराया और वर्तमान में भी स्वीकृतियों में मसूदा विधानसभा को प्राथमिकता प्रदान की जाती है पलाडा जी ने कहा कि आदरणीया जिला प्रमुख महोदया ने निष्चय किया कि हम स्वयं जनता के बीच जायेगें और सभी 18 विभागों के अधिकारियों को भी आपके बीच लेकर आपकी समस्या का निवारण करने हेतु आयें है इसी का परिणाम है षिविर की रिपोर्ट बता रही है कि इस षिविर का उद्धेष्य कई हद तक पूरित हुआ है। हमने जिला परिषद साप्ताहिक जनसुनवाई में यह पाया कि कई लोग बहुत दूर-दूर से जिला परिषद आते थे और कई बहुत गरीब और असहाय होते थे साथ ही कई प्रकरण विभागीय उदासीनता के कारण लम्बित भी रह जाते और ग्रामीणजन को योजना का लाभ समय रहते नहीं मिल पाता था। इन्ही सभी बिन्दुओं पर गम्भीरता से विचार करने के उपरान्त जिला प्रमुख के निर्देषन मे इन षिविरों की रूपरेखा तैयार की गई और सुखद परिणाम हमारे सामने है। वर्तमान में जिला प्रमुख के मार्गदर्षन में जिला परिषद अजमेर पूरे भारत में ईमानदार कार्यषैली के रूप में जानी जा रही है। इसी का परिणाम है कि आज करोडो रूपये के विकास कार्यो के षिलान्यास एवं उद्धघाटन किया जा रहा है। पलाडा जी ने कहां कि हम विकास, जनकल्याण एवं ईमानदारी के लिए दृढसंकल्पित है। मेरा और जिला प्रमुख महेादय का ध्येय गरीब को गणेष मानकर सेवा करने का है। और ग्रामीण के अन्तिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक योजना का लाभ दिलाने का है।
श्री षिवराज सिंह पलाड़ा, युवा नेता एवं समाजसेवी ने अपने उद्बोधन में आदरणीय जिला प्रमुख एवं भंवर सिंह जी पलाड़ा का इस विषाल जनसेवी षिविर के आयोजन के लिये आभार प्रकट किया साथ ही कहा कि पलाड़ा परिवार अजमेर जिले की जनता एवं विषेषकर मसूदा विधानसभा की जनता की सेवा के लिये दृढ़बद्ध है। यह षिविर इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। भिनाय एवं मसूदा के समस्त ग्रामो में हमारे द्वारा पूर्व जिला प्रमुख एवं विधायक व वर्तमान जिला प्रमुख कार्यकाल में कई लाखो रू. के कार्य कराये गये। जिले में आधी से ज्यादा स्वीकृतियां मसूदा विधानसभा क्षेत्र की होती है। हमारे द्वारा प्रत्येक क्षेत्र में ग्रामीण जनता की सेवा हेतु कार्य किया गया है। मसूदा विधानसभा के प्रत्येक व्यक्ति के द्वारा की गई मांगो को भी पूर्ण करने का प्रयास निरन्तर किया जाता है साथ ही पलाड़ा ने कहा कि पलाड़ा परिवार आपकी सेवा के लिये आधी रात को भी तैयार है।
कार्यक्रम में उप जिला प्रमुख श्री हंगामी लाल जी चैधरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि मेरा अनुभव पंचायतीराज में काफी पुराना है। मैने इस पंचायतीराज को काफी करीब से देखा है और आज के समय में पलाड़ा दंपति के सिद्धान्तो के अनुसार कार्य करने वाले जनप्रतिनिधि नही मिलेंगे। आपके निर्देषन में जिला परिषद ईमानदारी से जनसेवा के कार्य हेतु अग्रसर है जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण है कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओ से सम्पूर्ण जिले में ग्रामीण विकास के कार्य कराये जा रहे है। जिले के सर्वोच्च पद पर आसीन होने पर भी आप द्वारा किसी प्रकार का छल-कपट नही किया जाता है एवं ईमानदारी से सभी पार्टी एवं समाज के व्यक्तियों एवं जनप्रतिनिधियों के कार्य किये जाते है।
श्री सम्पत राज लोढ़ा, प्रधान, पंचायत समिति भिनाय ने अपने उद्बोधन में पलाड़ा दम्पति का इस विषाल जन सेवा षिविर के लिये आभार प्रकट किया साथ ही जिला परिषद द्वारा विगत 2 वर्षो में विकास कार्यो की सौगात के लिये भी आभार प्रकट किया साथ ही कहा कि पलाड़ा परिवार तन मन धन से जिले एवं विषेषकर भिनाय क्षेत्र के ग्रामीणो की सेवा के लिये दृढ़बद्ध है। आपके मार्गदर्षन से पंचायत समिति द्वारा भी ग्रामो में विभिन्न विकास कार्य कराये जा रहे है। पलाड़ा दम्पति ने सदैव ही ईमानदारी से कार्य कर गरीब को गणेष मानकर सेवा की है। जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण हजारो में आपकी उपस्थिति दे रही है। आपने निजी धन से भी गरीबो एवं ग्रामीणो की सेवा में कोई कमी नही छोड़ी हैं।
श्री बच्छराज जाट, सरपंच ग्राम पंचायत चांपानेरी ने समस्त सरपंच गण की तरफ से उद्बोधन में पलाड़ा दम्पति का आभार प्रकट किया साथ ही कहा कि पलाड़ा परिवार का आत्मीय जुड़ाव पंचायत समिति भिनाय के ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधिगण से है। इसका अन्दाजा जिला प्रमुख द्वारा विगत 2 वर्षो में भिनाय के ग्रामो को विकास कार्यो की सौगात से लगाया जा सकता है। आपने बिना पार्टी पाॅलिटिक्स व ऊॅच नीच के भेदभाव से ऊपर उठकर मसूदा विधानसभा में विकास की गंगा बहाई है। मसूदा विधानसभा क्षेत्र के किसी भी व्यक्ति की छोटी से छोटी मांग को गंभीरता से लेते हुये पूरा किया गया है। पलाड़ा परिवार ने प्रत्येक गांव एवं ढाणी तक सड़के, पेयजल, षिक्षा, स्वास्थ्य संबंधी एवं अन्य ग्रामीणजन की मांगो को पूर्ण कर सुविधा उपलब्ध कराई है।
स्वयं धन राषि से वितरणः- श्रीमती सुषील कंवर पलाड़ा, जिला प्रमुख अजमेर एवं समाजसेवी भंवर सिंह पलाड़ा द्वारा पंचायत समिति भिनाय से प्राप्त जरूरतमंद व्यक्तियों की सूची के अनुसार 100 जरूरतमंद व्यक्तियों को 10-10 किलो के आटे का कट्टे का वितरण किया गया। इसी प्रकार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चिन्हित 11 गर्भवती महिलाओ को जिला प्रमुख द्वारा स्वयं धन से 1-1 बेस प्रदान कर गोद भराई की गई, उक्त विभाग द्वारा चिन्हित 11 बच्चो का जन्म दिवस बनाकर स्वयं धन राषि से 100-100 रू. एवं खेल खिलौने प्रदान किये गये। इसी क्रम में जो ग्रामीणजन चिकित्सा योजना का लाभ धन की कमी से नही ले पाते है उनका चिन्हीकरण करने हेतु अति. मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद अजमेर एवं विकास अधिकारी पंचायत समिति भिनाय को निर्देष प्रदान किये गये जिनमे 100 ग्रामीणजन को जिला परिषद से एवं 100 ग्रामीणजन को पंचायत समिति से योजना राषि के भुगतान हेतु सूचीबद्ध कर लाभ प्रदान करावें।
उद्धाटन/षिलान्यास/लोकापर्ण का विवरणः- श्रीमती सुषील कंवर पलाडा जिला प्रमुख अजमेर द्वारा जिला परिषद आपके द्वार कार्यक्रम का दिनांक 14.05.2023 को पंचायत समिति भिनाय मे किया गया भव्य आयोजन। कार्यक्रम/षिविर में जिला प्रमुख द्वारा ग्रामीणजन को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष लाभ प्रदान करने हेतु निम्न स्वीकृतियां, षिलान्यास, उद्धाटन, लोकापर्ण, व्यक्तिगत लाभ एवं सार्वजनिक लाभ के कार्य किये गये। श्रीमती सुषील कंवर पलाड़ा जिला प्रमुख अजमेर के कर-कमलो से विगत 2 वर्षो में जिला प्रमुख मद जिला परिषद अजमेर से पन्द्रहवें वित्त आयोग, पंचम राज्य वित्त आयोग, षष्ठम् राज्य वित्त आयोग, के समस्त ग्राम पंचायत, पंचायत समिति भिनाय में 159 कार्यो के 8 करोड़ 95 लाख से अधिक की राषि के कार्यो का षिलान्यास/लोकापर्ण किया गया।
केन्द्र एवं राज्य की योजनाओं के लाभान्वितों का विभागवार विवरणः-
1. पंचायत राज- जिला प्रमुख श्रीमती सुषील कंवर पलाड़ा द्वारा पंचायत समिति भिनाय की ग्राम पचायतो में 436 पट्टे जारी किये गये, 34 गावांे एवं 2 ग्राम पंचायतो को पट्टा मुक्त किया गया। स्वच्छ भारत मिषन योजना के अन्तर्गत व्यक्तिगत शौचालयो हेतु 290 पात्र लाभार्थियो का चिन्हीकरण कर 34 लाख रू. की राषि का हस्तान्तरण किया गया। स्वीकृत 203 पूर्ण कार्यो के कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र तैयार कर एवं मौके पर जांच कर ही राषि रू. 90 करोड़ रू. के समायोजन आदेष जारी किये गये।
2. महानरेगाः- विभाग द्वारा व्यक्तिगत लाभ के 106 कार्याे के विरूद्ध 1 करोड़ 17 लाख एवं कन्वर्जन के 48 कार्यो के विरूद्ध 7 करोड़ 5 लाख रू. की राषि स्वीकृत की गई। विभाग द्वारा 43 लाख के 44 कार्यो की मस्ट्रोल जारी की गई।
3. ग्रामीण विकास – प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 32 लाभार्थियों को 20 लाख रू. कि किष्त का हस्तान्तरण किया गया। ं50 लाभार्थियों को जन्म, मुत्यु एवं विवाह प्रमाण पत्र जारी किये गये। 27 पंचायत सषक्तिकरण पुरूस्कारो की घोषणा की गई।
4. समाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभागः- विभाग द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंषन योजना के अन्तर्गत वृद्धावस्था, विकलांग एवं विधवा कैटेगरी में 287 एवं पालनहार योजना के अन्तर्गत 34 लाभार्थियों को नवीन पेंषन स्वीकृत की गई। विभाग द्वारा दिव्यांगो को 5 ट्राईसाईकिल, 1 व्हील चेयर, 3 बैसाखी, 2 सी.पी.चेयर एवं 7 वाॅकिग स्टिक कुल 18 दिव्यांग उपकरणो का वितरण किया गया।
5. कृषि विभागः- विभाग द्वारा आगामी वर्ष के लिये आवेदन हेतु 18 आवेदन, किसान मेला हेतु किसानो को बुलाने के लिये 750 आवेदन, मिट्टी के नमूने प्राप्त करने हेतु 680 आवेदन प्राप्त हुये। विभाग द्वारा 2 लाख 55 हजार रू. के कृषि यंत्र, 4 लाख 41 हजार रू. के फाॅर्म पौण्ड, 98 हजार के तारबंदी, 78 हजार रू. के पाईपलाईन एवं 3 हजार 500 रू. के पौध संरक्षण यंत्रो का वितरण किया गया।
6. महिला एवं बाल विकास विभाग – जिला प्रमुख द्वारा 219 आंगनबाड़ी की कार्यकर्ता, आषा सहयोगिनी, एवं साथिन का सम्मेलन आयोजित किया गया व विभाग द्वारा चिन्हित 11 गर्भवती महिलाओ की गोद भराई एवं 11 बालक-बालिकाओ का जन्म दिवस मनाया गया। विभाग द्वारा चिन्हित् 11 बच्चो को अन्नप्रासन कराया गया।
7. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग- विभाग द्वारा 225 मरीजो के रोगो की जाॅच कर मौके पर ही उपचार प्रदान किया गया। चिरंजीवी योजना एवं आयुष्मान भारत योजना के तहत 250 लाभार्थियो को राहत प्रदान की गई।
8. राजिविका मिशन – कौषल विकास कार्यो का प्रषिक्षण हेतु 02 आवेदन प्राप्त हुये। विभाग द्वारा कुल 100 स्वयं सहायता समूह का गठन किया गया। विभाग द्वारा रिवाॅल्विंग फण्ड टी में 679 लाभार्थियों को 15000 रू., कम्यूनिटी इन्वेस्टमेंट फंड टी-2 में 341 लाभार्थियों को 75000 एवं स्टार्टप फंड में 45 लाभार्थियों को 35000 रू. स्वीकृत किये गये। बैंक आॅफ बड़ौदा द्वारा 2 करोर्ड 26 लाख, बडौदा क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक द्वारा 2 करोड़ 95 लाख एवं आईसीआईसीआई बैंक द्वारा 3 करोड़ 80 लाख कुल 9 करोड़ के ऋण का वितरण किया गया।
9. श्रम विभागः- विभाग 110 राज्य सरकार के कार्ड का पंजीकरण एवं वितरण किया गया एवं कुल 55 लोगो को विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
10. अग्रणी बैंकः- बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक भिनाय द्वारा 25 लोगो को एस.एच.जी. ऋण का वितरण किया गया।
11. रोजगार विभागः- विभाग द्वारा मुख्यमंत्री युवा संबल योजना के तहत 4 प्रार्थियों के भत्ता आवेदन आॅनलाईन स्वीकृत किये गये एवं 7 प्रार्थीयो को विभागीय योजना के बारे में जानकारी प्रदान की गई।
12. षिक्षा विभागः- उजियारा पंचायत का चयन कर 22 पंचायत का 100 प्रतिषत नामांकन किया गया। खेल मैदान के उद्घाटन एवं स्वीकृतियां हेतु 27 एवं समसा में विकास कार्यो की स्वीकृतियां एवं उद्घाटन हेतु 22 आवेदन स्वीकृत किये गये।
13. जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभागः- विभाग द्वारा 2 पेयजल संबंधित 5, लाईन संबंधित 1 एवं हैण्डपंप मरम्मत के 2 आवेदन प्राप्त हुये जिनका मौके पर ही निस्तारण किया गया।
14. जलग्रहण विभागः- विभाग द्वारा 56 लाख रू. के 3 कार्यो का षिलान्यास किया गया।
15. विद्युत विभागः- विभाग द्वारा डीपी बदलने हेतु 1 एवं 3 अन्य षिकायतो का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
कार्यक्रम श्रीमती सुषील कंवर पलाड़ा, जिला प्रमुख अजमेर के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। समाजसेवी भंवर सिंह पलाडा विषि. अतिथ्य में एवं श्री सम्पत राज लोढ़ा प्रधान पंचायत समिति भिनाय ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में उपजिला प्रमुख श्री हंगामीलाल चैधरी, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि श्री शंकर सिंह पीपरोली, पंचायत समिति भिनाय के समस्त पंचायत समिति सदस्यगण, सरपंचगण एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहें। कार्यक्रम में श्री विजय सिंह चैहान, अति.मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, अजमेर, श्री सुरेष सिन्धी, लोकपाल जिला परिषद अजमेर, श्रीमती सीमा गौड़, विकास अधिकारी पंचायत समिति भिनाय, श्री सिकरामाराम चोयल उपनिदेषक, महिला एवं बाल विकास अधिकारी, श्री राजेन्द्र चैधरी, उपनिदेषक महिला अधिकारिता विभाग अजमेर श्री सन्तोष सिंह, प्रतिनिधि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, अजमेर, श्रीमती रूद्र रेणू मुख्य आयोजना अधिकारी, आयोजना विभाग, अजमेर, श्री पुष्पेन्द्र सिंह कृषि अधिकारी, कृषि विभाग अजमेर, श्री विषाल सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग एवं जिला एवं ब्लाक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें कार्यक्रम का मंच संचालन श्री विजेन्द्र सिंह जिला समन्वयक, एसबीएम द्वारा किया गया।
जनसुनवाई:- श्रीमती सुषील कंवर पलाडा, जिला प्रमुख अजमेर, एवं अति0 मुख्य कार्यकारी अधिकारी व लोकपाल(महानरेगा) जिला परिषद अजमेर द्वारा पंचायत समिति भिनाय के विभिन्न क्षेत्रो से पधारे हुये ग्रामीणजन एवं जनप्रतिनिधियों की जनसुनवाई की गईं। जनसुनवाई में पंचायत समिति भिनाय क्षेत्र के सरपंचगण, वार्डपंचगण, पंचायत समितिगण, जिला परिषद सदस्यगण, जनप्रनिधिगण एवं ग्रामीणजन द्वारा बढ-चढ कर हिस्सा लिया गया। जिला प्रमुख को भिनाय क्षेत्र की विभिन्न प्रकार की समस्याओ के संबंध में परिवेदना प्राप्त हुई जिनको सूचीबद्ध कर संबंधित अधिकारी को तत्काल कार्यवाही करने एवं कार्यवाही से संबंधित प्रार्थी को अवगत कराने हेतु निर्देष प्रदान किये गये। सैकडंो की तादाद में परिवेदना प्राप्त हुई जिसे संबंधित अधिकारी को निस्तारित करने के निर्देष जिला प्रमुख अजमेर द्वारा संबंधित अधिकारी को प्रदान किये गये।
दीपक कादिया
7737597589

error: Content is protected !!