भारत विकास परिषद् अजयमेरू शाखा द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

भारत विकास परिषद् अजयमेरू शाखा द्वारा आज लौहार बस्ती, पंचशील नगर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ भारत माता व स्वामी विवेकानंद सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। शिविर में डाक्टर राजेश खत्री व डाक्टर नेहा भाटी ने अपनी सेवाएं दी ।
शिविर प्रभारी अनुपम गोयल ने बताया की लौहार बस्ती, पंचशील नगर में शिविर का आयोजन किया गया था। शिविर में मरीजों को विभिन्न बिमारियों का निःशुल्क परामर्श व दवाओं का वितरण किया गया। शिविर में लगभग 250 से अधिक रोगियों ने लाभ प्राप्त किया । लगभग 100 से अधिक लोगों कि डाइबिटीज कि निःशुल्क जांच भी की गई।
प्रांतीय सह-संयोजिका महीला जागरूकता डाक्टर नेहा भाटी ने बताया कि भारत विकास परिषद् पांच सिद्धांत पर कार्य करता है सम्पर्क, सहयोग, सेवा, संस्कार एवं समर्पण । परिषद सेवा एवं संस्कार के कार्य समाज में आयोजित करना है। इसी उद्देश्य से आज इस शिविर का आयोजन किया गया है।
शाखा सचिव ब्रजेश माथुर ने बताया कि बस्ती के लोगों को काफी समय से चिकित्सा संबंधी तकलीफ हो रही थी , बस्ती में शिविर का आवश्यकता हो रही थी । इस हेतु बस्ती में शिविर का आयोजन किया गया ।
शाखा अध्यक्ष अशोक टांक ने बताया कि इस अवसर पर डाइबिटीज जांच भी की गई लगभग 100 से अधिक लोगों ने इस सुविधा का लाभ उठाया।
शाखा वित्त सचिव रमेश चंद सैन ने बताया कि आज शिविर में आये लोगों को पक्षी परिण्डों का वितरण भी किया गया। शाखा द्वारा 50 पक्षी परिण्डे वितरण किये गये।
आज के कार्यक्रम में प्रांतीय सह-संयोजिका महिला जागरूकता डाक्टर नेहा भाटी, अध्यक्ष अशोक टांक, सचिव ब्रिजेश माथुर, वित्त सचिव रमेश चन्द सैन, अनुपम गोयल, पंकज गर्ग,
‌पूर्व पाषर्द प्रकाश मेहरा, मंहत सूरज जी, वेद प्रकाश जांगिड़, श्याम जी, नवल जी सहित शाखा सदस्य उपस्थित रहे।

अनुपम गोयल
कार्यक्रम प्रभारी
9214429399

error: Content is protected !!