एलिवेटेड रोड के नीचे पार्किंग विवाद पर देवनानी ने लिखा मेयर को पत्र

– निगम प्रशासन हठधर्मिता छोड़ करे पुनर्विचार – देवनानी

वासुदेव देवनानी
अजमेर 16 जुलाई। एलिवेटेड रोड के नीचे नगर निगम की और से पार्किंग का ठेका दिए जाने के खिलाफ व्यापारियों के आंदोलन पर पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री और अजमेर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी ने मेयर ब्रजलता हाड़ा को पत्र लिख पुनर्विचार करने के लिए कहा है। देवनानी ने कहा की निगम प्रशासन यूजर चार्ज वाले मुद्दे की तरह हठधर्मिता छोड़ सहानुभूतिपूर्वक मामले पर दुबारा से विचार करे।
देवनानी ने कहा की क्षेत्रीय व्यापारियों की और से बताया गया है की नगर निगम अजमेर द्वारा ऐलिवेटेड रोड़ के नीचे पीडब्ल्यूडी की सड़क पर पार्किग व्यवस्था को ठेके पर दिया जा रहा है। ऐलिवेटेड रोड़ का निर्माण कचहरी रोड़, पीआर मार्ग, स्टेशन रोड़ पर यातायात का दबाव कम करने के लिए किया गया है। ऐलिवेटेड रोड़ के नीचे वाले मार्ग का उपयोग आमजन व व्यापारी वर्ग द्वारा किया जाता है। ऐलिवेटेड रोड़ के नीचे का मार्ग मुख्य बाजार है और यह मार्ग शहर के प्रमुख बाजारों को भी जोड़ता है। ऐसे में विभाग द्वारा बीच सड़क पर पार्किंग का ठेका दिये जाने से सड़क के दोनों ओर 3-4 फीट की जगह ही बचेगी, जिसके कारण यातायात का दबाव और बढ़ जायेगा और दुर्घटनाऐं बढ़ने की संभावना रहेगी। इसके साथ ही पार्किग की व्यवस्था होने के कारण प्रतिदिन आमजन और व्यापारियों की आवाजाही की परेशानियां और बढ़ जायेगी। इसलिए निगम प्रशासन हठधर्मिता छोडते हुऐ व्यापारियों को विश्वास में लेकर इस पर पुनः विचार किया जावें ताकि शहर की जनता और व्यापारियों की समस्याओं का समाधान हो सके।

error: Content is protected !!