– वार्ड 79 द्वारका नगर गली नंबर 02 में नाली निर्माण व किसान कॉलोनी साईं मेठाराम गली में सड़क निर्माण कार्य का हुआ शुभारम्भ ।
अजमेर 28 जुलाई। पूर्व शिक्षा मंत्री व विधायक अजमेर उत्तर वासुदेव देवनानी ने वार्ड 79 में सड़क व नाली निर्माण का किया विधिवत शुभारम्भ। देवनानी ने बताया कि द्वारका नगर और किसान कॉलोनी में नाली और सड़क निर्माण कार्य के लिए उन्होने विधायक कोष से 14.40 लाख की राशि स्वीकृत की है। देवनानी ने बताया कि द्वारका नगर में गली नम्बर 02 में नाली निर्माण और मरम्म्त का कार्य होगें और यहां पर 5.30 लाख की राशि खर्च होगी । इसी क्रम में देवनानी ने किसान कॉलोनी में सांई मेठाराम कॉलोनी की गली में सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। यहां पर सड़क निर्माण के लिए विधायक कोष से 9.10 लाख की राशि स्वीकृत की गई है।
देवनानी ने बताया कि वार्ड के क्षेत्रवासियों ने उनको कुछ माह पूर्व सड़क और नाली निर्माण के लिए अवगत कराया था वितिय स्वीकृती जारी होने के बार आज श्रीगणेश किया गया। वार्ड में पहुंचने पर क्षेत्रवासियों ने देवनानी का स्वागत और अभिनन्दन किया। देवनानी ने क्षेत्रवासियों को बताया कि समस्याओं का समाधान करना ही उनकी प्राथमिकता है और विकास कार्य निरन्तर जारी रहेगा। वार्डवासिंयों ने देवनानी को बिजली बिल चार से पांच गुणा बढकर आ रहे है और नाम मात्र की सब्सिडी दी जा रही है। देवनानी ने उनको कहा कि ये कांग्रेस सरकार महंगाई राहत कैम्प के नाम से जनता को गुमराह कर रही है, इस निकम्म्मी और भ्रष्ट सरकार को रवाना करने का अब समय आ गया है।
देवनानी के साथ मण्डल महामन्त्री विक्रम सिंह राठौड़,डीपी शर्मा, उम्मेद सिंह,नवरत्न शर्मा, शुभु सिंह, जितेन्द्र सिंह,नानकराम,चरण सिंह,विकास आदि भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी सहभागी बनें