इससे पूर्व में अरविंद शर्मा भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक, आईटी विभाग संभाग के मीडिया सेंटर प्रभारी, भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी शैक्षिक प्रकोष्ठ में सदस्य तथा नगर सुधार न्यास में ट्रस्टी व भाजपा संगठन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए सुचारू रूप से कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया और आईटी विभाग में भारतीय जनता पार्टी में जोड़ने के लिए प्रेरित करते रहे है।
पार्षद हेमंत सुनारीवाल वर्तमान में अजमेर शहर के भाजपा के आईटी विभाग जिला संयोजक कार्यरत हैं, तथा इनको अजमेर संभाग के सह प्रभारी सोशल मीडिया के रूप में नवीन दायित्व की घोषणा हुई है।