– वार्ड 80 में आशापुरा नगर में सड़क का किया लोकार्पण
– ग्राम बारोज में पीपली चौक त्रलोक जी के घर से प्रकाश जी के घर तक सड़क निर्माण का लोकार्पण किया
अजमेर 18 सितंबर। अजमेर उत्तर विधायक एवं पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने वार्ड 80 एवं ग्राम बोराज में सीसी सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। सड़क निर्माण कार्य के लोकार्पण के दौरान वार्डवासियों और ग्राम वासियों के द्वारा देवनानी का साफा और माला पहनाकर स्वागत किया गया ।
देवनानी ने वार्ड 80 में आशापुरा नगर में सीसी सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। देवनानी ने बताया कि यहां पर सीसी सड़क निर्माण के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा राशि 85 लाख रूपए स्वीकृत की गई है। देवनानी ने बताया कि यहां पर सड़क निर्माण कार्य सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा उनकी अनुशंसा पर किया जा रहा है।
वार्ड 80 आशापुरा नगर में देवनानी के साथ स्थानीय पार्षद धर्मेंद्र सिंह चौहान, दिव्य प्रकाश पंडित, भवानी सिंह, हिम्मत सिंह, प्रदीप यादव, मुकेश जांगिड़, राजवीर भक्ति, पुष्पा कंवर आदि भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी सहभागी बने।
इसी प्रकार देवनानी ने ग्राम बोराज में पीपली चौक में त्रिलोक जी के घर से प्रकाश जी घर तक सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। यहां पर सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा राशि 8.00 लाख रूपऐ की लागत से सीसी सड़क का निर्माण किया गया है। देवनानी ने बताया कि पूर्व में भी ग्राम बोराज में राणा के तालाब के पास एवं गुलकन्द फैक्ट्री के पास राशि 19.00 लाख रूपए की लागत से सड़क व नाली का निर्माण करवाया गया है।
इस दौरान पंचायत समिति सदस्य गुलाब सिंह रावत, पूर्व जिला परिषद सदस्य शमशेर सिंह, पूर्व पंचायत समिति सदस्य महेंद्र सिंह, वार्ड पंच विवेक सिंह, शक्ति सिंह, विनीत सिंह, कमल खत्री, जितेंद्र सेन, जय सिंह आदि भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी सहभागी बने।