देवनानी ने किया 8.74 लाख रूपऐं के विकास कार्यो का शुभारम्भ

– वार्ड 75 बलदेव नगर बाबा गोपालदास गली न. 03 में प्लॉट संख्या 50 से 60 तक सडक निर्माण पर होगे 6.74 लाख खर्च
– वार्ड 76 स्थित सी ब्लॉक में मकान सं. सी-449 से सी-464 तक सडक निर्माण पर होगे 02 लाख खर्च

अजमेर, 23 सितम्बर। अजमेर उत्तर विधायक व पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने आज अपने विधायक कोष से राशि 08.74 लाख रूपऐं से होने वाले विकास कार्यो के निर्माण का शुभारम्भ किया। शुभारम्भ कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों द्वारा देवनानी का माला और साफा पहनाकर स्वागत किया गया।
देवनानी ने वार्ड 75 बलदेव नगर बाबा गोपालदास गली नं. 03 में प्लॉट संख्या 50 से 60 तक सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। देवनानी ने बताया कि क्षेत्रवासियों द्वारा सड़क निर्माण हेतु बताया। उन्होनें विधायक कोष से राशि 6.74 लाख स्वीकृत कर यह निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। इस मौके पर पार्षद रमेश चेलानी रमेश चेलानी, प्रकाश मेहरा, मुकेश आहुजा, भरत कुमार ओझा, किशोर टेकवानी, राम मेंगानी, नंदा गुर्जर, शैतान गुर्जर, जयप्रकाश ओझा, विनय शर्मा, जीतू सैनी ,पिंटू सैनी, प्रदीप लालवानी, भारती आसवानी, प्रीति ओझा, गीता गुर्जर, कृष्ण पंजाबी, आरती रावत, पूजा रावत, सरला कुमावत विष्णु रामचंदानी, रामदेव जाट, गणपत जांगिड़, लालचंद प्रकाश जेतवानी, रोशन लाल पायख, शक्ति सिंह राठौड़, मोहन नाथ, गोपाल दास कोडवानी, जितेंद्र गंगवाल, राधा कृष्ण लवलेश माथुर, बबलू गुर्जर, हीरा गुर्जर ,गौतम झांझडा, बबलू राव, चंदू, अजय रावत विष्णु आसनानी, सुनीता जानज़डा, कैलाश गुर्जर, सनी गुर्जर ,कमलेश गुर्जर, राम रतन गुर्जर, पोलु कुम्हार ,विष्णु रामचंदानी दिलीप नेनानी, रघुवीर रावत, राम सिंह, नरपत सिंह राठौड़ ,गणपत कुमावत आदि मौजूद रहे।
इसी क्रम में देवनानी ने वार्ड 76 स्थित सी ब्लॉक में मकान संख्या सी-449 से सी-464 तक सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। उन्होंने बताया कि क्षेत्रवासियों द्वारा क्षेत्र में सड़क का निर्माण करवाने की मांग की जा रही थी। जिस पर देवनानी ने अपने विधायक कोष से राशि 02.00 लाख रूपऐ स्वीकृत कर यह निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। इस मौके पर पार्षद आतिश माथुर राजेंद्र किशोर जोशी, रामवीर सिंह, लालटून साहू, सर्वेश्वर गोयल, पीपी सिंह, जी वीपी सिंह, चिरायु गोयल, विनोद कंवर, धीरज गोयल, शिवराज सिंह, देवेश गोयल, ज्ञान सिंह पंवार विष्णु माथुर, नरेश माथुर, भूपेंद्र सिंह मंगोलिया, रूप सिंह, पंडित रामेश्वर, साजन सेन, बनवारी लाल शर्मा, प्रकाश चंदानी, अशोक चिवरानी, आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!