योग संवाद कार्यक्रम आज

विवेकानन्द केन्द्र की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद्मश्री से सम्मानित सुश्री निवेदिता रघुनाथ भिड़े करेंगी संबोधित
माहेश्वरी सेवा समिति, कृष्णगंज, अजमेर में शाम 5 बजे होगा आयोजन
विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी की स्थानीय अजमेर शाखा द्वारा 27 सितंबर 2023 को शाम 5.00 बजे से अपने रामकृष्ण विस्तार, विवेकानन्द विस्तार एवं दाहरसेन विस्तार में पूर्व में संचालित किए गए योग सत्रों एवं वर्तमान में नियमित संचालित योग वर्गों के योग साधकों एवं शिक्षकों के लिए योग संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन माहेश्वरी सेवा समिति छात्रावास, कृष्ण गंज, अजमेर में होगा।
नगर प्रमुख भारत भार्गव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर विवेकानन्द केन्द्र की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पद्श्री से सम्मानित निवेदिता रघुनाथ भिड़े मुख्य वक्ता होंगी। इस अवसर पर विवेकानन्द केन्द्र के प्रान्त, विभाग एवं नगर समिति के पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

error: Content is protected !!