अजमेर। राजकीय आचार्य संस्कृत महाविद्यालय अजमेर परिसर में छात्र-छात्राओं व समस्त स्टाफ द्वारा महात्मा गांधी एवं लाल बहादूर शास्त्री की जयंती पर स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत श्रमदान किया गया। प्राचार्य अलका देष ने बताया कि साफ सफाई हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण पहलू है। स्वच्छ रहने से न केवल हमारा तन अपितु मन भी स्वस्थ रहता है। सभी विद्यार्थी स्वच्छता को अपनी दिनचर्या में शामिल करते हुए नियमित 1 घंटा श्रमदान करें। कार्यक्रम का संचालन लोकेष शर्मा ने किया। स्वच्छता ही सेवा विषय पर हेमन्त सिंह यादव, विकास कुमार त्रिवारी ने भी अपने विचारों से विद्यार्थियों का लाभान्वित किया। कार्यक्रम में चैतन्य प्रकाष दामोदरिया, ऋषि मिर्धा, शारदा देवी व विद्यार्थी उपस्थित रहें।