श्रीमती सुषील कंवर पलाड़ा, जिला प्रमुख अजमेर द्वारा मंगलवार को साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित कर आमजन को पहुंचाई जायेगी राहत
दिनांक 02.10.2023 जिला परिषद, अजमेर। श्रीमती सुषील कंवर पलाडा, जिला प्रमुख द्वारा सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को नियमित जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है। जनसुनवाई में जिला परिषद एवं अधीनस्थ विभाग के साथ-साथ अन्य विभागो की परिवेदनाए भी प्राप्त होती है जिन पर जिला प्रमुख द्वारा तत्काल कार्रवाई की जाती है। इसी क्रम में जिला प्रमुख द्वारा दिनांक 03.10.2023 मंगलवार अपरान्ह् 12ः15 बजे से साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन किया जायेगा। जनसुनवाई में सदैव की भांति नियमानुसार कार्रवाई कर आमजन को राहत पहुचाई जायेगी।
दीपक कादीया
7737597589