अजमेर । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर आज गांधी भवन स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शास्त्री नगर स्थित प्रतिमा पर कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में माल्यार्पण कर पुष्पांजलि की । इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता प्रियदर्शी भटनागर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ संजय पुरोहित डॉ जी एस बुंदेला डॉ सतीश शर्मा डॉ मंसूर अली अजमेर शहर कांग्रेस कमेटी के महासचिव शिव कुमार बंसल , सोशल मीडिया के देहात महासचिव रोहित चौहान आदि ने माल्यार्पण पर पुष्पांजलि अर्पित की और गांधी जी के बताए रास्ते पर चलने का प्रण लिया ।