गीतांजली कल्चरल एन्ड वेलफेयर सोसाइटी अजमेर द्वारा श्री श्री शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन “आनंदम” (समारोह स्थल) , बी एस एन एल ऑफिस के पास, मानसरोवर कोलोनी के सामने, वैशाली नगर, अजमेर मे किया जा रहा है !!
आज 23 अक्टूबर 2023 को महानवमी की पूजा मॆं सुबह परम्परागत पूजा, फल बलि, पुष्पांजलि, आरती व भोग का आयोजन किया गया ! फिर नवमी की विशेष पूजा में एक छोटी कन्या की पूजा की गई, कन्या को माता का रूप माना जाता है अतः उनका पूर्ण शृंगार किया गया इसके साथ ही फल बलि, पुष्पांजलि और आरती भी की गयी ! इसके पश्चात हवन कर माता का आह्वान किया गया ! अन्य दिनों की तरह दिन में विभिन्न मनोरंजन के कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया !
समिति के अध्यक्ष देबब्रत दत्ता ने बताया की शाम को 7.30 से 8.30 बजे तक संध्या आरती का भव्य एवं भाव विभोर करने वाले वातावरण में माता को भिन्न भिन्न अर्ध्य के साथ महा आरती की गयी जिससे सभी भक्त मंत्र मुग्ध हो गये ! महिलाओ और पुरुष भक्तों द्वारा माता के समक्ष धूनूची नृत्य किया गया, जिससे सारा वातावरण भक्ति मय हो गया !
प्रांगण में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में माता को प्रसन्न करने एवं उपस्थित श्रोताओं के मनोरंजन हेतु संगीत व नृत्य का कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें समाज के छोटे बच्चो व् विभिन्न कलाकारों द्वारा अत्यंत मनमोहक गीत संगीत व नृत्य का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया ! जिसमें महिलाओँ व् बच्चो का फैशन शो, मुक्ता, स्मृतिरूपा, दीवा, प्रत्युषा का नृत्य और डा. मिली व् अदिती का भजन, उज्जवल, प्रत्युषा का गायन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा ! कार्यक्रम का संचालन पी के दास ने किया !
कार्यक्रम संयोजक पी के दास ने बताया कि इस अवसर पर
साथ ही दिन में विभिन्न मनोरंजन के कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया ।
शाम को 7.30 से 8.30 बजे तक संध्या आरती का भव्य एवं भाव विभोर करने वाले वातावरण में माता को भिन्न भिन्न अर्ध्य के साथ महा आरती की गयी जिससे सभी भक्त मंत्र मुग्ध हो गये ! महिलाओ और पुरुष भक्तों द्वारा माता के समक्ष धूनूची नृत्य किया गया, जिससे सारा वातावरण भक्ति मय हो गया !
प्रांगण में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में माता को प्रसन्न करने एवं उपस्थित श्रोताओं के मनोरंजन हेतु संगीत व नृत्य का कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें समाज के छोटे बच्चो व् विभिन्न कलाकारों द्वारा अत्यंत मनमोहक गीत संगीत व नृत्य का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया ! जिसमे दीवा, पीहुना व जॉय का नृत्य, डा. मिली, प्रियांशी दास, प्रोत्युशा व् कौशिक कुंडू का गायन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा ! कार्यक्रम के अंत में छोटे बच्चो को स्मृति चिन्ह देकर प्रोत्साहित किया गया !
पी के दास
कोषाध्यक्ष
23.10.2023
+91 75687 28656