श्रवण संस्कृति बोर्ड के अध्यक्ष सुधांशु कासलीवाल का अभिनंदन

आज दिनांक 24 अक्टूबर 2023 – श्रवण संस्कृति बोर्ड के अध्यक्ष सुधांशु कासलीवाल का अभिनंदन दिगंबर जैन महासमिति द्वारा आयोजित भव्य समारोह में किया गया। दिगंबर जैन महासमिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक जैन, इंदौर महामंत्री सुरेंद्र पांडे, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश जैन, प्रदेश अध्यक्ष अनिल जैन, रिटायर्ड आईपीएस प्रदेश कोषाध्यक्ष महावीर बाकलीवाल के द्वारा सुधांशु कासलीवाल का साफा शॉल माला एवं मोमेंटो देकर अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर बोर्ड के अध्यक्ष सुधांशु कासलीवाल ने समाज को संबोधित करते हुए कहा की वर्तमान समय में समाज को संगठित एवं मजबूत बनने की जरूरत है जैन समाज की धरोहर साधु संत सभी की सुरक्षा के लिए जैन एकता का होना आवश्यक है।
कार्यक्रम में आए हुए प्रदेश भर के महासमिति के पदाधिकारी एवं महिला मंडलों के पदाधिकारी के द्वारा वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई एवं कार्यक्रम के आधार पर उत्कृष्ट कार्य के लिए संभाग स्तर पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया एवं नए कार्यक्रम की योजनाएं बताई गई जिसमें विशेष रूप से महिला मंडलों के कार्यक्रम को एकरूपता देकर समाज को जागरूकता प्रदान करने की बात राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक जैन ने कहीं। दिगंबर जैन महासमिति भारतवर्ष की एकमात्र प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था है जिसमें लगभग 60000 के करीब सदस्य पूरे देश में काम कर रहे हैं ऐसा महामंत्री सुरेंद्र पांडे के वक्तव्य से ज्ञात हुआ। कार्यक्रम के अंत में समिति के गीत के साथ संपन्न हुआ।
भवदीय
(प्रकाष जैन पाटनी)
मो. 9829332777

error: Content is protected !!