वैश्य समाज की महासभा : राजनीतिक पार्टियों के प्रति अपना असंतोष व्यक्त किया

अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की ओर से आज वैश्य समाज की महासभा लायंस क्लब सभागार, वैशाली नगर में आयोजित की गई। संरक्षक श्री कालीचरण जी खंडेलवाल ने इस अवसर अध्यक्षता करते हुए राजनीतिक पार्टियों के प्रति अपना असंतोष व्यक्त किया।
वैश्य समाज किसी भी हाल में इस बार शांत रहने वाला नहीं है। महासभा को संबोधित करते हुए वैश्य समाज के जिला अध्यक्ष श्री रमेश जी तापड़िया ने समाज बंधुओ का स्वागत किया तथा आह्वान किया कि समाज एकजुट होकर आने वाले चुनाव में अपनी शक्ति का प्रदर्शन करें । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महामंत्री श्री उमेश गर्ग ने बताया कि आज की सभा हमारे समाज को क्यों आयोजित करनी पडी । कब तक हम हमारे समाज का बहिष्कार सहन करते रहेंगे । समाज के हर व्यक्ति को जागना होगा और एक जुट होकर अधिकार मांगना होगा । संरक्षक श्री सुनील जी ढीलवारी ने कहा कि पूरा जैन समाज वैश्य समाज के साथ कंधे से कंधा लगाकर चुनाव में भागीदारी करेगा। महासभा को संबोधित करते हुए श्री अशोक पंसारी ने कहा कि जब तक हम सब एक नहीं होंगे और लड़ते रहेंगे तब तक वैश्य समाज का सभी राजनीतिक पार्टियों इसी तरह दोहन करती रहेगी । डॉ राजेंद्र गोखरू साहब ने कहा कि हमें एक जूट हो, जयपुर जाकर सभी पार्टियों को अपनी बात का एहसास करना होगा। यदि उसके उपरांत भी पार्टियां हमारी बात को नहीं सुनती है तो समाज उचित निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र है। सभा को संबोधित करते हुए सुभाष जी काबरा ने कहा कि हमारे को ऐसा ना समझा जाए कि वैश्य समाज ना सीट जीता सकता है ना सीट हरा सकता है, तो आपको किस बात का टिकेट दिया जाए। अतः हमें एक होना पड़ेगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संरक्षक श्री कालीचरण जी खंडेलवाल ने कहा कि मैं हर तरह से तन मन धन के साथ समाज के लिए अपनी जान देने के लिए तैयार हूं। तथा वैश्य समाज के निर्दलीय प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतरेंगे जिसका शीघ्र निर्णय लिया जाएगा। सभा को पूर्व जिला प्रमुख श्री पुखराज जी पहाड़िया ने भी संबोधित किया । उप महापौर श्री नीरज जी जैन ने कहा कि आने वाले समय में समाज को एक नई दिशा और एक नई पहचान देगी । कार्यक्रम के संयोजक श्री सुरेश गोयल ने कहा कि वैश्य समाज की खामोशी को कायरता नहीं समझा जाए । समाज सिंह की गर्जना बनकर हूंकार भरता हैं, तो पूरे राजनीतिक परिपेक्ष को बदलने की क्षमता रखता हैं। श्री उमेश गर्ग ने सभी सदस्यों को मतदान करने के लिए शपथ दिलवाई। अंत में प्रदेश मंत्री श्री सूरज नारायण जी लखोटिया ने सभी को एकता का परिचय देने के लिए धन्यवाद दिया। तथा कहा कि आने वाले समय में इसी प्रकार, इससे ज्यादा एकता दिखाएंगे तो समाज राजनीतिक क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने में कामयाब होगा।
वैश्य समाज की आज की सभा में सभी समाज के प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे। तथा सभी ने अपना हर तरह से सहयोग देने का आश्वासन दिया । सभी ने कहां की यदि समाज को प्रतिनिधित्व नहीं मिला तो, पूरा वैश्य समाज उसके साथ कंधे से कंधा लगाकर आगे बढ़ेगा। तत्पश्चात सभा का समापन किया गया।

error: Content is protected !!