स्वर्ण विजेता खिलाड़ियों का सराधना में भव्य स्वागत

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल व अराई में आयोजित 67 वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सराधना के विधार्थियो ने स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का वर्चस्व स्थापित किया है ।
आर एन रावत ने बताया की विद्यालय के छात्र जयराम गुर्जर ने बेस्ट एथलेटिक्स व ऊँची कूद व जीतेन्द्र गुर्जर ने 400 मीटर बाधा दौड़ 1500 मीटर दौड़, 4 बाई 4 रिले दौड़ ओर बालिका वर्ग में कविता चौधरी ने 400 व 200 मीटर दौड़ और हैडल में स्वर्ण एवं बालिका विद्यालय की छात्रा दीक्षा गैणा ने कबड्डी में स्वर्ण जीतकर विद्यालय को गौरवानीत किया है।
वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक शक्ति सिंह गॉड व शा.शि जाकिर खान ने दल प्रभारी निधि चाहर व हिमांशु आचार्य संग विद्यालय प्रधानाचार्य रेखा चौहान को ट्राफी व मैडल सौंपकर विजताओं को सम्मानित करवाया।इससे पूर्व सभी खिलाड़ियों का विद्यालय परिवार व ग्रामीणों ने गाजे बाजे के साथ स्वागत कर हौसला अफजाई के साथ राज्य स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने को प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर दाऊ सिंह, मुरलीधर ईनाणी,राजकुमार शर्मा,सीमा सोनी, मिनी उबाना,अमिता अग्रवाल , यशोदा वर्मा, संजू जैदिया, प्रेमा बनिया, नीलम हंसीजानी,हेमलता,जया शर्मा, सतीश कुमार सहित तमाम विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त किया।
अंत में प्रधानाचार्य रेखा चौहान ने विजेताओं के उज्जवल भविष्य की कामना कर विधालय परिवार का धन्यवाद ज्ञापित किया

error: Content is protected !!