राजस्थान स्कूल शिक्षा सचिव नवीन जैन के निर्देशानुसार शिक्षा परिषद जयपुर की ओर से व्यावसायिक विधालयों का निरक्षण किया जा रहा है।
आज व्यावसायिक विद्यालयों हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन अजमेर जिले में किया गया जहाँ प्रधानाचार्य को गुणवत्ता पूर्वक व्यावसायिक शिक्षा संचालन हेतु दिशानिर्देशों पर प्रकाश डाला गया।
निरक्षण के दौरान व्यावसायिक शिक्षा में प्रशिक्षण के दौरान आने वाली समस्याओं, गुणवतापूर्ण हुनरमंद शिक्षा,टीचर पेरेंट्स काउन्सलिंग,लेंगिक विविधता,नामांकन, औद्योगिक भ्रमण, पोर्टफोलियो आदि विषयों पर मूल्यांकन किया जा रहा है।
आज शार्दुल विद्यालय किशनगढ़, जवाहर व सराधना विद्यालय का उपनिदेशक दामोदर तिवारी व भावना मैम द्वारा निरक्षण किया गया।
निरक्षण के दौरान व्यावसायिक प्रशिक्षकों से हेल्थ केयर सिक्योरिटी विषयों का संचालन व प्रशिक्षकों को समय पर भुगतान करने जैसे विषयों का संज्ञान भी हुआ।इस दौरान प्रधानाचार्य, कौशल मित्र व व्यावसायिक प्रशिक्षिको का योगदान सराहनीय रहा।