प्रतिभावान छात्र को विद्यालय शुल्क भेंट

लायंस क्लब अजमेर आस्था द्वारा समाजसेवी लायन राकेश पालीवाल एवम पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन मधु पाटनी के सहयोग से पुष्कर रोड स्थित आदर्श विद्या निकेतन में संस्कार के साथ शिक्षा ग्रहण करने वाले कक्षा 9 में अध्ययनरत छात्र मानस को विद्यालय शुल्क प्रदान किया गया
अध्यक्ष लायन अनिल छाजेड़ ने बताया कि कार्यक्रम संयोजक लायन अतुल पाटनी के संयोजन में प्रतिभावान छात्र को शिक्षा के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से विद्यालय शुल्क प्रदान किया गया
इस अवसर पर लायन अनिल छाजेड़ एवम लायन राकेश गुप्ता मोजूद रहे
*मनीष पाटनी,अजमेर*

error: Content is protected !!