आज दिनांक 31.10. 2023 को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर उत्तर पश्चिम रेलवे अजमेर मंडल पर एकता शपथ व राष्ट्रीय एकता दौड़ का आयोजन किया गया l मंडल रेल प्रबंधक श्री राजीव धनखड़ द्वारा मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के पोर्च मे राष्ट्रीय एकता शपथ दिलाई गई जिसमें सभी शाखाधिकारी एवं उनके अधीन कार्यरत कर्मचारी सम्मिलित हुए।
साथ ही राष्ट्रीय एकता हेतु दौड़ “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत एक दौड़ मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के पोर्च से प्रारम्भ होकर रेलवे कॉलोनी होते हुए पुनः कार्यालय के पोर्च तक आयोजित की गई जिसमे मंडल रेल प्रबंधक, अपर मंडल रेल प्रबंधक (ओपी) समस्त अधिकारियों कर्मचारियों ने भाग लिया। मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों / कार्यालयों में भी स्टेशन प्रमुख अथवा यूनिट इंचार्ज द्वारा राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई।
मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक अजमेर