अजमेर, 31 अक्टूबर ,राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवादल पदाधिकारी ने अजमेर सरस डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी एवं अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष जयशंकर चौधरी के नेतृत्व में मोइनिया इस्लामिया स्कूल स्थित इंदिरा गांधी स्मारक पर पूर्व प्रधानमंत्री एवं आयरन लेडी श्रीमती इंदिरा गांधी की 39 वीं पुण्यतिथि पर इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर मूर्ति पर कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष जयशंकर चौधरी ने माल्यार्पण किया एवं सभी सेवा दल पदाधिकारी ने पुष्पांजलि अर्पित की इस अवसर पर देहात कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष जयशंकर चौधरी ने कहा कि इंदिरा गांधी का इस देश के प्रति त्याग, तपस्या और बलिदान हमारा देश नहीं भूला है। दूरदृष्टि और पक्का इरादा की धनी , इंदिरा गांधी जी ने जाति-पाति का भेदभाव भुलाकर देश में सोहार्द और सद्भाव का वातावरण बनाया था। अजमेर सरस डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी ने बताया कि इंदिरा गांधी देश में श्वेत क्रांति एवं हरित क्रांति की जनक रही। किसानों, गरीबों एवं मजदूरों की हमेशा हितेषी रही। अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष जयशंकर चौधरी ने देहात कांग्रेस सेवादल पदाधिकारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस पर सरदार वल्लभ भाई पटेल की स्मृति में उनको नमन करते हुए सत्य निष्ठा की शपथ दिलाई और प्रण लिया की राष्ट्र की एकता ,अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने में अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवा दल के पदाधिकारी समर्पित भाव से राष्ट्रहित में कार्य करेंगे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जयशंकर चौधरी ,राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवा दल यंग ब्रिगेड प्रदेश सचिव विवेक कड़वा, मुकुल यादव ,महामंत्री जितेंद्र चौधरी, डॉ राकेश शर्मा, छोटू सिंह रावत अशोक शुक्रिया ,अशोक बिंदल, रामलाल नगवाड़ा, सुरेश शर्मा, रिखब सुराणा, विकास मीणा सहित अनेक सेवादल पदाधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
विवेक कड़वा
प्रदेश सचिव
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड
9610786923