वैश्य समाज की कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक में लिया गया निर्णय उनीस नवंबर रविवार को होगा दिवाली स्नेह मिलन समारोह
अजमेर 3 नवंबर 2023 गुरुवार / वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में वैश्य समाज की अवहेलना को देखते हुए अति आवश्यक कोर कमेटी की बैठक का आयोजन तीन नवंबर को प्रातः 8:00 बजे संरक्षक कालीचरण खंडेलवाल की अध्यक्षता में किया गया। इसमें कमेटी के सभी सदस्यों ने भाग लिया कमेटी ने एक मत से प्रस्ताव पारित कर दोनों ही राजनीतिक दलों को चेतावनी दी की यदि वैश्य समाज की बात नहीं सुनी गई तो दोनो ही प्रमुख दलों का समाज चुनाव में विरोध करेगा। ज्ञातव्य रहे की अभी अजमेर उत्तर से कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषित नहीं किया है वैश्य समाज ने अजमेर संसदीय क्षेत्र में से किसी एक सीट पर वैश्य प्रत्याशी के लिए टिकट मांगा। लेकिन दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दलों ने अनदेखी की वैश्य समाज के नेताओं ने चेताया की यह अनदेखी दोनो दलों को आने वाले समय में भारी पड़ेगी। इस अवसर पर कमेटी ने समाज बंधुओ से अपील की है की समाज बंधु एकता का परिचय देते हुए दोनो ही दलों को अपना वोट नहीं देवे ।
भारतीय जनता पार्टी के प्रति गहरा रोष व्यक्त करते हुए कोर कमेटी ने एकमत से पार्टी के प्रत्याशी को समर्थन नहीं देने का निर्णय लिया। जिला अध्यक्ष रमेश तापड़िया एवं जिला महामंत्री उमेश गर्ग ने सभा को संबांधित करते हुए बताया कि जिस प्रकार प्रत्याशी समाज के वरिष्ठजनों से संपर्क कर समाज की अनदेखी के बाद भी समर्थन मांग रहे हैं, इसके प्रति भी अविश्वास प्रस्ताव पारित किया गया। सभा में संरक्षक मंडल की सदस्या डॉ कमला गोखरू, धर्मेश जैन, विजय जैन, नीरज जैन, पुखराज पहाडिया – प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश मंत्री सुरजनारायण लखोटिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अशोक — पंसारी, कार्यकारी अध्यक्ष गिरधारीलाल मंगल, राकेश विजयवर्गीय, प्रदीप पाटनी, ज्वाला प्रसाद कांकाणी, महेन्द्र गुप्ता, – डॉ. कमलेश खण्डेलवाल एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेमप्रकाश विजयवर्गीय उपस्थित थे।
वैश्य समाज का दिवाली मिलन समारोह 19 नवंबर को
अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा समाज की एकता एवम सद्भावना को लेकर उन्नीस नवंबर, रविवार को दिवाली स्नेह सम्मेलन का आयोजन किया जाने वाला है, जिसमे हजारों की संख्या में वैश्य बंधु भाग लेंगे। इस गैर राजनीतिक कार्यक्रम के लिए जिला ब्लॉक एवं वार्ड स्तर तक तैयारी की जाएगी कमेटी द्वारा वैश्य बंधुओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने की अपील की गई है।