माली समाज में भरी हुंकार, अजमेर उत्तर से मांगा कांग्रेस का टिकट

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को दी खुले शब्दों में चेतावनी अगर टिकट नहीं दिया तो समाज उतरेगा निर्दलीय प्रत्याशी

अजमेर 04 -11-2023 राजस्थान विधानसभा चुनाव में अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र माली बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण माली समाज ने भी आज हुंकार भर दी है।
अजमेर सकल माली सैनी समाज द्वारा आज सुंदर विलास स्थित मालियान धर्मशाला में माली सैनी समाज के पंच पटेल की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक माली सैनी समाज के पंच पटेलो ने पीड़ा व्यक्त की कि राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से माली समाज को प्रतिनिधित्व देने के लिए बार-बार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को किया गया था। अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में माली बाहुल्य क्षेत्र है । आज तक कांग्रेस एवं भारतीय जनता पार्टी ने अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से माली समाज को प्रतिनिधित्व नहीं दिया है। जिस कारण सकल माली सैनी समाज में कांग्रेस एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रति रोष व्याप्त है ।

बैठक सकल माली सैनी समाज ने लामबंद होकर सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि अगर कांग्रेस पार्टी द्वारा अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से माली समाज को प्रतिनिधित्व नहीं देता है तो सकल माली सैनी समाज एकजुट होकर समाज का निर्दलीय प्रतिनिधि चुनाव में खड़ा करेगा ।

समाज ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से आग्रह किया है कि अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से माली समाज को प्रतिनिधित्व दिया जाए अन्यथा मजबूर होकर माली समाज के प्रतिनिधि को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतारा जाएगा।

इस अवसर पर सकल माली सैनी समाज के पंच पटेल ताराचंद गहलोत राजेश भाटी महेश चौहान हेमराज खारोलिया नवीन कच्छावा धर्मेंद्र सिंह चौहान सुगन उवाना चेतन सैनी विजय गहलोत रमेश गढ़वाल दिनेश चौहान नरेंद्र तुनवाल सुनीता चौहान ममता चौहान भागचंद पवार हेमराज सिसोदिया विजयलक्ष्मी सिसोदिया किरण गढ़वाल हरीश पुखराज दगदी हेमेंद्र सिंगोदिया भानु प्रताप किशन सैनी ज्योति प्रकाश भाटी चौहान वीरेंद्र चौहान वीर सिंह चौहान धर्मराज गहलोत बबीता टॉक सहित बड़ी संख्या में माली समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

प्रेषक
महेश चौहान
9414 202 231

error: Content is protected !!