अजमेर 07 नवम्बर 2023- बालिकाओं को यौन शोषण के ख़तरे से जागरूक करने एवं गुड टच बैड टच का भेद बताने के लिए सैंट मेरी कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता हाई सिक्योरिटी जेल के अधीक्षक पारस जांगिड ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि बुरे टच से डरे नहीं बल्कि इसका मुकाबला करे। कोई कितना भी करीबी क्यों ना हो उसको उजागर करें।
यह जानकारी देते हुए स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर अनुषा ने बताया कि कार्यक्रम के संयोजक प्रकाश जैन की पहल पर माध्यमिक कक्षाओं की बालिकाओं को गुड टच बैड टच की जानकारी के साथ साथ मुख्य वक्ता जेल अधीक्षक पारस जांगिड ने बालिका सुरक्षा के क़ानूनी पहलुओं के बारे में बताया। उन्होंने किशोरवय की बालिकाओं को तीन स्तरों में बाँट कर उनकी आवश्यकता के अनुसार जानकारी दी तथा चाइल्ड हेल्पलाइन के बारे में बताया। राजस्थान पुलिस के स्पीक अप कैंपेन की कार्यप्रणाली से भी अवगत कराया। सत्र के आखरी में बालिकाओं के प्रश्नों के उत्तर देकर उनकी जिज्ञासा को शांत किया गया।
भवदीय
(प्रकाष जैन)
9829332777