जनसम्पर्क के दौरान देवनानी व भाजपा के नारों से गूंजा माहौल

अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याषी देवनानी ने वार्ड 77 व 09 में किया जनसम्पर्क, मतदाताओं ने मालाएं व साफे पहना कर किया जोरदार स्वागत
अजमेर, 07 नवम्बर। अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याषी वासुदेव देवनानी ने मंगलवार को दो वार्डों में घर-घर जाकर मतदाताओं से जनसम्पर्क किया। दोनों ही वार्डों में देवनानी का लोगों ने मालाएं व साफा पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पूरा महौल देवनानी और भाजपा के नारों से गूंज उठा।
देवनानी ने मंगलवार को सुबह वार्ड 77 में जनसम्पर्क की शुरूआत जनता कॉलोनी स्थित पानी की टंकी क्षेत्र से की। उन्होंने श्रीराम विहार, गांधीगृह, टैगोर कॉलोनी, माधन नगर सहित विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर जाकर जनता से सम्पर्क साधा। उनके साथ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता ‘अजमेर के विकास की निषानी, कमल का फूल और देवनानी’ ‘पांचवी बारी- देवनानी’ जैसे नारे लगाते हुए चल रहे थे। इससे वार्ड का पूरा माहौल भाजपामय हो गया। अनेक जगह लोगों ने उन्हें माला और साफे पहनाकर मत व समर्थन देने का विष्वास दिलाते हुए विजयश्री हासिल करने की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उनके साथ दाहरसेन मण्डल अध्यक्ष व पार्षद दीपेन्द्र लालवानी, सत्येन्द्र शर्मा, विकास लालवानी, ओमप्रकाश छुगानी, नरेश खेमानी, सुरेश वर्मा, नवनीत जैन, आशा शर्मा, अनुराधा शर्मा, नीरज पारीक, प्रदीप अजवानी, अशोक पंसारी, संदीप राजवंशी संजय शर्मा, दिनेश लखोटिया, जी.ड़ी वरन्दानी, हरीश चांवला, रविन्द्र चौहान, आशा कौरानी, नेहा त्यागी आदि भी थे।
इसी कड़ी में देवनानी ने सायंकाल में वार्ड 09 में देहली गेट स्थित झूलेलाल मंदिर में दर्शन कर जनसम्पर्क प्रारम्भ किया। उन्होंने देहली गेट से होटल जय पैलेस से होते हुऐ बड़ के पेड नवल नगर, मदरसा, जोगनिया माता चौक, मदर स्कूल तक मतदाताओं से घर-घर सम्पर्क कर मत व समर्थन मांगा। जनसम्पर्क में विधानसभा प्रवासी सुरत नेगी, मण्डल अध्यक्ष प्रकाश बंसल, पार्षद अंजली ढंजा, अनुराधा पारीक, दिनेश ढंजा, रमेश नायक, प्रेमचंद मेघवाल, संजय जेदिया, अमित प्रजापति, भरत सरवटे, मुकेश चरनाल, रजनीकांत बीजावत, ललित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
आज के कार्यक्रम-देवनानी बुधवार को सुबह 8.30 बजे वार्ड 80 में जनसम्पर्क की शुरूआत पुष्कर रोड़ स्थित गणपति नगर व शाम 05.30 बजे वार्ड 06 में जनसम्पर्क करने की शुरूआत नागफणी पुलिया से करेंगे।

error: Content is protected !!