सनातन की रक्षा के लिए ज्ञान सारस्वत भाजपा को दें सहयोग – योगेश शर्मा
अजमेर, 07 नवंबर। अजमेर उत्तर विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में डटे भाजपा के बागी ज्ञान सारस्वत को मनाने के लिए मंगलवार को भाजपा विचारधारा से जुड़े ब्राह्मण नेता उनके आवास पहुंचे। सिखवाल ब्राह्मण सेवा समिति के उपाध्यक्ष योगेश शर्मा की अगवाई में ब्राह्मण समाज के दल ने निर्दलीय प्रत्याशी ज्ञान सारस्वत के आवास पर पहुंचकर उनके साथ समझाइश कि और कहा कि भाजपा विचारधारा के साथ उनका लंबा और गहरा संबंध रहा है। उनके निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में डटे रहने से गैर सनातनी विचारधारा को ताकत मिलेगी जो की सनातन संस्कृति की रक्षा करने के महा संकल्प को चोट पहुंचा सकती है। ब्राह्मण नेताओं ने कहा की प्रदेश पहले से ही कांग्रेस राज में तुष्टिकरण की नीति से अलग थलग पड़ा है और सनातन धर्म पर खतरा पैदा हो रहा है। फिर चाहे वो हिंदू नववर्ष पर निकाली जाने वाली शोभायात्रा पर पथराव की घटना हो या फिर धार्मिक जुलूसों को निकालने पर रोक लगाने जैसे आदेश हो। ब्राह्मण नेताओं के दल ने निर्दलीय प्रत्याशी ज्ञान सारस्वत से अपील की कि वे सनातन धर्म की रक्षा के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन वापस ले और राष्ट्रवाद और सनातन धर्म को प्रथम रखने वाली भाजपा पार्टी के साथ दोबारा से जुड़े। ब्राह्मण नेताओं ने कहा की उनकी ज्ञान सारस्वत से बड़े ही सौहार्दपूर्ण माहौल में बातचीत हुई है और उन्होंने जल्द ही इस मामले पर फैसला लेने की बात कही है। सारस्वत ने कहा की आपकी भावनाओं का आदर करते हुए मैं अपने साथियों के साथ चर्चा करते हुए सकारात्मक निर्णय लूंगा। बैठक में दायमा ब्रहा्रमण समाज के अध्यक्ष के.के. त्रिपाठी, सिखवाल ब्रहा्रमण सेवा समिति के जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, राजेश शर्मा, अशोक मुदगल, धर्मराज गौतम, नीरज पारीक, दीपक शर्मा, शशांक शुक्ला, अरविन्द पाराशर, सत्येन्द्र शर्मा, निर्मल शर्मा, मोहन शर्मा, भोजराज जोशी, पवन चतुर्वेदी, भरत ओझा, गजेन्द्र शर्मा, दामोदर प्रसाद शर्मा, मनीष शर्मा सहित 50 से अधिक समाज के नेता और प्रतिनिधि शामिल हुऐ।
के के त्रिपाठी
योगेश शर्मा