दिव्यांगजन ने सजाये सुन्दर दीपक

अजमेर, दिनांक 8 नवम्बर 2023, अद्वैत-सेन्टर फॉर एक्सीलेंस इन एज्यूकेशन एण्ड थेरपी सेन्टर में भारतीय जैन मिलन ग्रुप व स्वतंत्र चिंतन महिला अजमेंर द्वारा आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्रीतमा जैन (अध्यक्ष), अनिकेश जैन (मंत्री), मनीश जैन (उप मंत्री), नगीना जैन (सदस्य),राकेश कुमार कौशिक, क्षमा आर. कौशिक, प्ररेणा शर्मा आदि द्वारा दिव्यांग जन के संग लक्ष्मी पूजन व आरती औेर प्रसाद वितरण कर किया । श्री कौशिक ने अतिथियो का स्वागत दिव्यांग जन द्वारा बनाये बुके भेंट कर किया । दिव्यांग बच्चों ने दीपोत्सव ग्रीटिंग कार्ड व सुन्दर दीपक तेैयार किए औेर अतिथियों को भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दी । दीपोत्सव पर हेण्डिक्राफ्ट प्रदर्शनी लगायी । दिव्यांग बच्चों ने मारवाडी गानो पर सामुहिक व एकल नृत्य कर सबका मन मोह लिया । मुख्य अतिथि श्रीमती जैन उदबोदन के दौरान बताया कि दिव्यांग जन के संग दिवाली मानाना जीवन भर याद रहेगा
कार्यक्रम के अन्त में ग्रुप के सदस्यों ने दिव्यांग बच्चो संग फुलझडी चलाकर दिपावली की अग्रिम शुभकामनाएं के साथ देकर मिठाई वितरण कर बच्चों का उत्साह बढाया। कार्यक्रम में डॉ.सतीष कुमार ,शानू कंवरिया ,मधुर कुमारी,खेरूनिशा शेख,मंजू शर्मा आदि का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक ईश्वर शर्मा द्वारा किया ।

error: Content is protected !!