आज दिनांक 11 नवम्बर 2023 – भारतीय जैन मिलन संस्था के द्वारा लोहागल रोड स्थित अपना घर व कोटडा स्थित साहिल वृद्ध आश्रम में वृद्धजनों व निशक्तजनों के बीच पदाधिकारी ने जाकर उन्हें भोजन करवाया व दीपावली पर्व पर मिठाई खिलाई उन्हें बधाई प्रेषित की।
जैन मिलन के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश जैन के अनुसार कोटडा स्थित साहिल वृद्ध आश्रम में जाकर फल मिठाई वितरित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस क्रम में स्थानीय इकाई के अध्यक्ष संपत सिंह, कुंभट वीर राजकुमार जैन, वीर पी.सी गंगवाल, वीर राजेंद्र पत्नी वीर विनय जैन, वीर महेंद्र कला वीरांगना, कविता सेठी, वीरांगना कुसुम जैन, वीर नाथूलाल जैन सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। अपना घर की व्यवस्था को देखकर सभी अभिभूत रहे। साहिल वृद्ध आश्रम की संचालिका रेवती शर्मा ने सभी आगंतुक अतिथियों का आभार व्यक्त किया व वृद्ध आश्रम के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
इसी क्रम में जैन समाज की जैन समाज की अग्रणी संस्था भारतीय जैन मिलन के सामाजिक कार्यक्रमों के सरोकार से संबंधित आज वीर राजकुमार जैन का जन्मदिन वृद्ध आश्रम में उपस्थित वृद्धजनों में निशक्तजनों के बीच हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। आश्रम में उपस्थित वृद्वजनों को भोजन करवाया व मिठाई फल का वितरण किया गया।
भवदीय
(प्रकाष जैन)
9829332777