तकनीकी सहायक- भूजल विज्ञान (भूजल विभाग) भर्ती 2022 का साक्षात्कार कार्यक्रम जारी

अजमेर, 20 नवंबर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा तकनीकी सहायक- भूजल विज्ञान (भूजल विभाग) भर्ती 2022 के साक्षात्कार का आयोजन 28 से 30 नवंबर 2023 तक किया जाएगा। अभ्यर्थियों के साक्षात्कार-पत्र आयोग की वेबसाइट पर यथा समय अपलोड कर दिए जाएंगे।
आयोग सचिव ने बताया कि साक्षात्कार के समय अभ्यर्थी अपने समस्त मूल प्रमाण-पत्र मय फोटो प्रति साथ अवश्य लाएं अन्यथा साक्षात्कार से वंचित कर दिया जाएगा।

error: Content is protected !!