एस. पी. यू. पीजी कॉलेज फालना मे वाणिज्य परिषद के तत्वाधान में आशुभाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत वाणिज्य के विभिन्न छात्र छात्राओं ने भाग लिया । आशुभाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर तलेसरा भूमिका, द्वितीय स्थान पर आशा सुथार, तृतीय स्थान पर गणपत गोयल एवं पीयूष राव रहे। वाणिज्य परिषद के प्रभारी प्राध्यापक डॉ. मनोज कुमार शर्मा एवं दीपक गुप्ता ने प्रतियोगिता का संचालन किया। प्राध्यापक डॉ. ललित मोहन ने निर्णायक की भूमिका निभाई। अंत में प्राचार्य डॉ. गौतम शर्मा ने सभी विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।