समाजिक संस्था एक पहल सेवा की ओर से भगवान गंज निवासी एक जरूरतमंद परिवार को मंगलम हाउस में सेवा दी गयी। वस्त्रों में 5 साड़ी, 2 शर्ट, 2 पेंट, टी शर्ट और राशन सामग्री में आटा, तेल, चावल, सभी तरह के मसाले प्रदान किये गए। इस अवसर पर नीरू गर्ग भी मौजूद थीं। सहयोगप्राप्तकर्ता महिला ने संस्था के संस्थापक शैलेश गर्ग को अपना आषीर्वाद प्रदान किया। शैलेश गर्ग ने कहा कि उनकी ये सेवा आजीवन चलती रहेगी। गर्ग ने बताया कि संस्था 2016 से ही अतिनिर्धन लोगो को वस्त्र, बुक्स और राशन सामग्री से अपनी सेवाएं देती आ रही है। संस्था अपने निजी स्तर पर और सहयोग से अति निर्घन लोगों की सेवा करती आ रही है।
