अजमेर 9 दिसंबर ( ) अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी का जन्मदिवस अजमेर शहर कांग्रेस कमेटी ने मनाया। सोनिया गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर अजमेर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा बाबू मोहल्ला, केसर गंज स्थित ’शहर कांग्रेस कार्यालय’ में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओ ने केक काटा व कांग्रेसजनो ने सोनिया गांधी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्धायु और उत्कृष्ट सार्वजनिक जीवन की कामना की और उन्हें शहर कांग्रेस कमेटी अजमेर की ओर से बधाई संदेश प्रेषित किया ।
सोनिया गांधी के जन्मदिवस कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेसजनो में दक्षिण विधानसभा प्रत्याशी द्रौपदी कोली, प्रवक्ता अंकुर त्यागी, श्याम प्रजापति, विपिन बेसिल, ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल, रेनु मेघवंशी, मोहित मल्होत्रा, शिवराज भडाणा, ईश्वर टहल्यानी, अब्दुल फरहान, मनीष सेठी, संजय मोर्य, दिनेश शर्मा, लक्ष्मी बुंदेल, दिनेश के शर्मा, ललित सत्यावना, आलोक गुप्ता, महेंद्र कटारिया, दिनेश वासन,
मनोज सोनी, दीशांंत कनोजिया, रमेश सोलंकी, राजेश घोडिवाल, हेमंत जसोरिया, राजेश आनंद
आदि अनेक कांग्रेसजन मौजूद थे।
अंकुर त्यागी
प्रवक्ता- अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी