Deprecated: Creation of dynamic property OMAPI_Elementor_Widget::$base is deprecated in /home/u839618843/domains/ajmernama.com/public_html/wp-content/plugins/optinmonster/OMAPI/Elementor/Widget.php on line 41
हर्षोल्लास से मनाएंगे रजत जयंती समारोह - Ajmernama

हर्षोल्लास से मनाएंगे रजत जयंती समारोह

भंवरलाल गोठी स्कूल में होगा प्रतिमा अनावरण
ब्यावर, 13 दिसंबर। श्री वर्द्वमान शिक्षण समिति की ओर से संचालित भंवरलाल गोठी पब्लिक सीनियर सैकण्डरी स्कूल ने सफलतम 25 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। इस अवसर पर आगामी 16 दिसंबर को रजत जयंती समारोह हर्षोल्लास से मनाएंगे। समिति मंत्री डॉ. नरेन्द्र पारख ने विद्यालय की रजत वर्षगांठ पर हर्ष प्रकट किया। उन्होंने कहा कि वर्द्वमान शिक्षण समिति उत्तरोतर प्रगति पथ पर अग्रसर है। एक शिक्षण संस्था से शुरू होकर आज छह संस्थाओं का समूह बन गया है।
विद्यालय निदेशक डॉ. आर.सी. लोढ़ा ने बताया कि शनिवार को कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सुबह 11.15 बजे विद्यालय नामकरण के लाभार्थी भामाशाह भंवरलाल गोठी की प्रतिमा का अनावरण एवं रजत जयंती समारोह मनाएंगे। मद्रास हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस एम.एन. भंडारी कार्यक्रम अध्यक्ष एवं केजीके ग्रुप चेयरमैन समाजसेवी नवरतन कोठारी मुख्य अतिथि होंगे। जयपुर के उद्योगपति विनयचंद प्रकाशचंद कोठारी एवं चैन्नई के समाजसेवी गौतमचंद अजीत कुमार गोठी विशिष्ट अतिथि होंगे। प्रतिमा अनावरण समारोह के तत्काल बाद विद्यालय परिसर में नवसज्जित प्रशासनिक कक्षा एवं अन्य कक्षा कक्षों का उद्घाटन किया जाएगा। समारोह में श्री वर्द्वमान शिक्षण समिति की ओर से भामाशाहों का सम्मान किया जाएगा।
विद्यालय प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि शाम 6 बजे से भंवरलाल गोठी पब्लिक सीनियर सैकण्डरी स्कूल का सिल्वर जुबली समारोह ‘सीजन ऑफ जॉय’ का आयोजन करेंगे। भव्य समारोह में मद्रास हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस एम.एन. भंडारी मुख्य अतिथि एवं केजीके ग्रुप चेयरमैन नवरतन कोठारी अध्यक्ष के रूप में शिरकत करेंगे। उद्योगपति विनयचंद प्रकाशचंद कोठारी विशिष्ट अतिथि एवं समाजसेवी गौतमचंद अजीतकुमार गोठी सम्मानित अतिथि होंगे। समारोह में विद्यालय के विद्यार्थी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
समारोह के लिए समितियों का गठन
अध्यक्ष शांतिलाल नाबरिया ने बताया कि भव्य रजत जयंती समारोह के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया है। आयोजन समिति में वैभव सकलेचा, उत्तमचंद देरासरिया, अशोक सुराणा, प्रिंस ओस्तवाल, अतुल कांकरिया को शामिल किया है। निर्माण उपसमिति में चन्दूलाल कोठारी, धनपतराज श्रीश्रीमाल, महेन्द्र कुमार सांखला, अतुल कांकरिया शामिल हैं। माधुर्य भोज समिति में दुलराज मकाणा व देवराज लोढ़ा को दायित्व सौंपा है।

error: Content is protected !!