दिनांक: 14 दिसम्बर 2023: अजमेर: महिला अधिकारिता विभाग एवं राजस्थान महिला कल्याण मण्डल चाचियावास के द्वारा संयुक्त रूप से महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम 2013 की जागरूकता हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई।
संस्था कार्यक्रम उपनिदेशक ने बताया कि संस्था मुख्यालय पर आयोजित इस कार्यशाला में विभाग के उपनिदेशक राजेन्द्र चौधरी ने लैंगिक उत्पीड़न निवारण कानून की पालना करने हेतु जागरूकता की आवश्यकता जताई। चौधरी ने कहा कि कानून बनने के एक दशक बाद भी लोगों को इसकी जानकारी नहीं है और यही वजह है कि लैंगिक उत्पीड़न के मामले सामने आते है। अगर हम लोगों को जागरूक करते है तो अप्रत्यक्ष रूप से कानून की पालना में सहयोग करते है।
विभाग के अधिकारी जगदीश चौधरी, मुकेश मुद्गल तथा टीम की दुर्गा माहीच, संध्या सिंह, सज्जन प्रजापति, टीनू गूर्जर, सुनिता चौहान ने विभाग की योजनाओं एवं लैंगिक उत्पीड़न निवारण कानून के विभिन्न पहलूओं की जानकारी दी।
कार्यशाला का संचालन नानूलाल प्रजापति ने किया तथा संस्था के डॉ. भगवान सहाय शर्मा, सत्तार मोहम्मद, करूणा शर्मा, वन्दना सिंह, मंजुला कंवर आदि सहित 40 प्रतिभागियों ने शिरकत की।
नानूलाल प्रजापति
मो. 9829140992