दिनांक 09.01.2024 जिला परिषद, अजमेर। श्रीमती सुषील कंवर पलाडा जिला प्रमुख अजमेर के कर कमलों द्वारा निषुल्क दिव्यांग उपकरण वितरण षिविर का शुभारम्भ किया गया। तीन दिवसीय निषुल्क दिव्यांग उपकरण वितरण षिविर का आयोजन श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर शाखा अजमेर के तत्वावधान में किया जा रहा है।
जिला प्रमुख ने षिविर के संबंध में अवगत कराया कि षिविर के आयोजन का उद्धेष्य अधिक से अधिक जिले के दिव्यांगजन को इसका लाभ प्रदान करना है इस हेतु जिला परिषद स्तर एवं समिति के स्तर पर प्रचार-प्रसार कर दिव्यांगजन को चयनित किया गया है चयनित सूची में जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों को भी सम्मिलित किया गया है। जिन दिव्यांगो का उपकरण हेतु चयन किया गया था उन्हे दूरभाष के माध्यम से सूचित किया जा रहा है जिससे अधिक से अधिक दिव्यांग षिविर में उपस्थित होकर आवष्यक उपकरण प्राप्त कर सके।
जिला प्रमुख ने बताया कि श्री मेहरा मेरे एवं पलाडा साहब के साथ मिलकर करीब 15 वर्षो से प्रत्यक्ष एवं परोक्ष लाभ इस तरह के विभिन्न जनसेवा षिविरों के आयोजन कर दिव्यांगजन को लाभ प्रदान कर रहे है और इस षिविर के माध्यम से करीब दो हजार दिव्यांगजन को लाभ पहुचाया जायेगा। षिविर में कान की मषीन, ट्राईसाईकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, जयपुर फुट, कृत्रिम हाथ, बुजुर्ग छड़ी, एवं कैलिपर जैसी उपकरण प्रदान किये जायेगें।
समिति के संयुक्त सचिव एवं संभाग समन्वयक श्री सुरेष मेहरा ने बताया कि तीन दिवसीय षिविर में हजारों दिव्यांगजन को लाभ पहुचाया जायेगा। आज दिनांक को विभिन्न दिव्यांगो को 30 कान की मषीन, 50 ट्राईसाईकिल, 40 व्हीलचेयर, 30 बैसाखी, 30 जयपुर फुट, 5 कृत्रिम हाथ, 55 बुजुर्ग छड़ी एवं 22 कैलिपर का वितरण किया गया।
इस षिविर में श्रीमती सुषील कंवर पलाड़ा जिला प्रमुख अजमेर, समाजसेवी श्री भंवर सिंह पलाड़ा, श्रीमती तारामती वैष्णव अति. मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, अजमेर, श्री सुरेष सिंधी लोकपाल जिला परिषद अजमेर, श्री संजय सांवलानी उपनिदेषक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, अजमेर, श्रीमती रूद्रा रेणू सयुंक्त निदेषक एवं मुख्य आयोजना अधिकारी अजमेर, श्री अरूण कुमार शर्मा अति. जिला षिक्षा अधिकारी, अजमेर एवं समिति के सचिव सुरेष मेहरा व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
श्रीमती सुषील कंवर पलाडा, जिला प्रमुख ने प्राप्त परिवेदनाओं पर तत्काल कार्रवाई के दिये निर्देष
दिनांक 09.01.2024 जिला परिषद, अजमेर। श्रीमती सुषील कंवर पलाडा जिला प्रमुख अजमेर की अध्यक्षता में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में अधीनस्थ विभागों एवं विभिन्न अन्य विभागों से संबंधित प्राप्त परिवेदनाओं पर संबंधित विभाग के जिला स्तरीय अधिकारीयों को तत्काल निस्तारण के निर्देष प्रदान किये गये एवं राज्य सरकार से संबंधित प्रकरणों को राज्य स्तर पर अग्रेषित किया गया है। जिनमें विषेष परिवेदनाए/प्रकरण निम्नानुसार है।
1. राजेश कुमार पुत्र श्री नोरतमल, ग्राम पंचायत हटूण्डी ने अवगत कराया कि प्रार्थी ने रेगर मौहल्ले में स्थित आवासीय मकान के पट्टे हेतु सभी संबंधित दस्तावेज लगाकर आवेदन जमा कराया था। ग्राम पंचायत सरपंच रीना गरवा व ग्राम विकास अधिकारी आवासीय भूमि को अजमेर विकास प्राधिकरण की भूमि बताकर द्वेषतावष मनमर्जी से जानबूझकर पट्टा नही दे रहे है। प्रार्थी ने जॉच करवाकर आवासीय मकान का पट्टा दिलवाने हेतु निवेदन किया है।
2. मो. सईद ग्राम गादेरी ने अवगत कराया कि उपखण्ड अधिकारी नसीराबाद द्वारा ग्राम गादेरी के ख.न. 69 रकबा 11/2 बारह बिस्वा भूमि का खातेदार घोषित किया गया था व डिक्री भी जारी की गई थी परन्तु आज दिनांक तक उक्त निर्णय की पालना नही हुई है। प्रार्थी ने उक्त निर्णय में घोषित खातेदार मो. सईद पुत्र नूर मो. निवासी ग्राम गादेरी के नाम नामान्तरण कराने हेतु निवेदन किया है।
3. रामस्वरूप खटीक पुत्र ताराचन्द निवासी रामसर, तह. नसीराबाद ने अवगत कराया कि प्रार्थी के पिताजी के नाम ग्राम दादिया में पुष्तैनी मकान स्थित था जिसका पट्टा प्रार्थी के पिताजी के नाम पर था जिसे प्रार्थी के भाई राजेन्द्र खटीक ने ग्राम पंचायत दादिया के सरपंच, सचिव से मिलकर पट्टा अपने नाम करवा लिया। जिसकी सूचना चाही गई थी जो आज दिनांक तक उपलब्ध नही कराई गई है। प्रार्थी ने उचित कार्यवाही करने हेतु निवेदन किया है।
4. जंगलाराम निवासी ग्राम न्यारा ग्राम पंचायत न्यारा ने अवगत कराया कि प्रार्थी की ग्राम धोलादांता न्यारा में खातेदारी भूमि स्थित है जिसका ख.न. 1874 है जिस पर रावत समाज के कुछ व्यक्तियों ने कब्जा कर रखा है जो कि अवैध है। प्रार्थी ने कब्जा दिलवाने हेतु निवेदन किया है।
5. रामवीर प्रसाद खटीक अध्यापक राउप्रावि, केसरपुरा सराना ने अवगत कराया कि प्रार्थी की माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक के परीक्षा प्रमाण पत्र सहित अन्य दस्तावेजो में रामवीर प्रसाद खटीक दर्ज है परन्तु मूल नियुक्ति पत्र में रामवीर प्रसाद/नाथू लाल खटीक दर्ज है। प्रार्थी ने रामवीर प्रसाद/नाथू लाल खटीक की जगह रामवीर प्रसाद खटीक/नाथू लाल खटीक करवाने हेतु निवेदन किया है।
बैठक में श्रीमती तारामती वैष्णव अति. मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद अजमेर, श्री सुरेष सिंधी लोकपाल (महानरेगा), जिला परिषद अजमेर, श्रीमती रूद्रा रेणू सयुंक्त निदेषक एवं मुख्य आयोजना अधिकारी अजमेर, श्री अरूण कुमार शर्मा अति. जिला षिक्षा अधिकारी, अजमेर, डॉ. मोहित देवल प्रतिनिधि चिकित्सा विभाग, श्री कबीर अख्तर, अधिषाषी अभियंता (ग्रामीण विकास प्रकोष्ठ), श्री अनिल अरोड़ा सहायक अभियंता (निर्माण), श्री सोनराज मीणा सहायक अभियंता (नरेगा), प्रेम मीणा वरिष्ठ लेखा अधिकारी, सुनीता वरिष्ठ विधि अधिकारी, श्री विजेन्द्र सिंह राठौड़ जिला कार्यक्रम समन्वयक स्वच्छ भारत मिषन, जिला परिषद अजमेर, श्री पुष्पेन्द्र सिंह कृषि विभाग, एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण एवं पंचायत समिति के विकास अधिकारीगण उपस्थित रहंे।
दीपक कादीया
7737597589