रेलवे द्वारा आर वॉलेट पेमेंट सिस्टम से एटीवीएम से जनरल टिकट प्राप्त करने की सुविधा प्रारम्भ की है। अर्थात अब आर वॉलेट पेमेंट सिस्टम से भी यात्री एटीवीएम से जनरल टिकट ले सकेंगे|
वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक श्री सुनील कुमार महला के अनुसार आर-वॉलेट के माध्यम से एटीवीएम से टिकट ले सकेंगे, इसके लिए सेंटर फॉर रेलवे इंस्टिट्यूट (क्रिस) ने सिस्टम मे आवश्यक बदलाव कर दिए है | यात्री आर-वॉलेट के माध्यम से एटीवीएम में टिकट तभी बुक कर सकता है जब वह यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप पर पंजीकृत हो और आर-वॉलेट खाते में पर्याप्त शेष राशि उपलब्ध हो।
आर- वालेट पेमेंट मोड के उपयोग द्वारा एटीवीएम मशीनो पर टिकट प्राप्त करने के लिये आवश्यक प्रक्रिया के अंतर्गत सर्वप्रथम यात्री द्वारा एटीवीएम मशीन पर वांछित टिकट-प्रकार का चयन करना होगा फिर एटीवीएम एप्लीकेशन पर पेमेंट मोड आर-वालेट का चयन करना होगा |यात्री को यूटीएस ऑन मोबाईल एप से लिंक मोबाइल नंबर को एटीवीएम मशीन पर ओटीपी के माध्यम से वेरीफाई करना होगा | मोबाइल नंबर एटीवीएम एप्लीकेशन पर वेरीफाई होते ही टिकट प्रिंट हो जायेगा | यदि यात्री आर-वॉलेट के माध्यम से बुक किया गया टिकट रद्द कर देता है, तो रिफंड राशि उसके आर-वॉलेट खाते में जमा कर दी जाएगी। उल्लेखनीय है की एटीवीएम में आर-वॉलेट के माध्यम से टिकट की बुकिंग पर भी 3% बोनस की सुविधा लागू रहेगी जो मौजूदा यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप पर लागू है |
उर्स किराया स्पेशल रेलेसवाओं का संचालन
रेलवे प्रशासन द्वारा अजमेर में आयोजित 812 वें उर्स मेले में यात्रियों की सुविधा हेतु तिरूपति-अजमेर- तिरूपति उर्स किराया स्पेशल रेल सेवा (01 ट्रिप) व नांदेड़-अजमेर-नांदेड उर्स किराया स्पेशल (01 ट्रिप) रेल सेवाओं का संचालन किया जा रहा है। उर्स किराया स्पेशल रेलसेवाओं संचालन निम्नानुसार किया जा रहा है:-
1. तिरूपति-अजमेर- तिरूपति उर्स किराया स्पेशल रेल सेवा (01 ट्रिप)
गाडी संख्या 07227, तिरूपति-अजमेर उर्स किराया स्पेशल रेल सेवा दिनांक 16.01.24, मंगलवार को तिरूपति से 08.10 बजे रवाना होकर दिनांक 17.01.24, बुधवार को 23.55 बजे अजमेर पहुचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 07228, अजमेर-तिरूपति उर्स किराया स्पेशल रेल सेवा दिनांक 21.01.24, रविवार को अजमेर से 23.20 बजे रवाना होकर दिनांक 23.01.24, मंगलवार को 17.25 बजे तिरूपति पहुचेगी।इस गाडी में 01 फर्स्ट एसी, 01 सैकण्ड एसी, 04 थर्ड एसी, 01 थर्ड एसी इकोनोमी, 10 द्वितीय शयनयान श्रेणी, 02 द्वितीय साधारण श्रेणी, 01 पॉवरकार एवं 01 गार्ड डिब्बों सहित कुल 21 डिब्बें होगें। पेज 1 ….
2. नांदेड़-अजमेर-नांदेड उर्स किराया स्पेशल (01 ट्रिप)
गाडी संख्या 07641, नांदेड़-अजमेर उर्स किराया स्पेशल दिनांक 15.01.24, सोमवार को नांदेड से 08.30 बजे रवाना होकर दिनांक 16.01.24, मंगलवार को 19.30 बजे अजमेर पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 07642, अजमेर-नांदेड उर्स किराया स्पेशल दिनांक 20.01.24, शनिवार को अजमेर से 23.20 बजे रवाना होकर दिनांक 22.01.24, सोमवार को 05.30 बजे नांदेड पहुचेगी। इस गाडी में 03 थर्ड एसी, 06 द्वितीय शयनयान, 09 द्वितीय साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 20 डिब्बें होगें।
मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक अजमेर