बच्चों के संग मनाया नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी का 70वां जन्म दिवस

अजमेर, दिनांक 11 जनवरी 2024, राजस्थान महिला कल्याण मण्डल चाचियावास में नोबेल शांति पुरस्कार विजेता श्री कैलाष सत्यार्थी, संस्थापक कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउण्डेशन, यूसए का 70वां जन्म दिवस मनाया गया । शुभारम्भ कार्यक्रम में श्री दीपक जोरम जिला समन्वयक द्वारा श्री कैलाश सत्याथी के जीवन पर प्रकाश डाला गया । उनके द्वारा किये गये की कार्याें की जानकारी दी गई । साथ ही बाल संरक्षण एवं बाल अधिकारों के बारे में बताया । संस्था द्वारा बाल विवाह, बाल श्रम-तस्करी एवं बाल यौन, षोषण की रोकथाम एवं जागरूकता हेतु राजस्थान के अजमेर सहित 11 जिलों में कार्य कर रही है। इस अवसर पर कार्यक्रम में शामिल बच्चांे द्वारा केक काटकर श्री कैलाष सत्यार्थी 70वां जन्म दिवस मनाया गया ।
कार्यक्रम में संस्था सचिव एवं मुख्य कार्यकारी श्रीमती क्षमा आर. कौशिक, श्री नेमीचन्द वैष्णव लेखाधिकारी, श्री तरूण शर्मा अति. लक्ष्मण सिंह चौहान आईटी इन्चार्ज, चित्रलेखा, विक्रान्त बोयत, शाहनवाज, दिनेश शर्मा, पूरणमल मेघवंशी, प्रदीप झूंझ, सरोज एवं सागर कॉलेज के विद्यार्थियों ने भाग लिया ।

राकेश कुमार कौशिक
निदेशक
9829140991

error: Content is protected !!