संत महात्माओं को दिया विधिवत् निमंत्रण

अयोध्या नगरी अजमेर में भूमि पूजन व धर्म ध्वजा की स्थापना -कल शुक्रवार 12 जनवरी
अजमेर 11 जनवरी। श्रीराम नाम परिक्रमा समारोह समिति अजयमेरू, श्रीराम नाम धन संग्रह बैंक, विश्व हिन्दू परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 100 अरब हस्तलिखित श्रीराम नाम महामंत्र परिक्रमा महोत्सव के निमंत्रण पत्र संत महात्माओं को कार्यकर्ताओं द्वारा विधिवत व्यक्तिगत उपस्थित होकर प्रदान किये गए। अयोध्या में मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में अजमेर में का आयोजन रविवार 14 जनवरी मकर संक्राति से होगा। आजाद पार्क में सजी अयोध्या नगरी में यह नौ दिवसीय महोत्सव 22 जनवरी तक चलेगा। प्रतिदिन सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक परिक्रमा के साथ ही विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम होंगे। यह आयोजन होगा। नगर निगम अजमेर, सामाजिक संस्थाओं व भामाशाहों का सहयोग रहेगा।
परम श्रद्धेय जगत गुरु श्रीजी महाराज पीठाधीश्वर निम्बार्कपीठ, भीलवाडा से पधारे महामण्डलेश्वरा हंसराम उदासीन, नृसिंह मन्दिर होलीदड़ा के महंत श्याम सुन्दर शरण देवाचार्य, श्री शान्तानन्द उदासीन आश्रम पुष्कर महंत हनुमानराम, नाथ जी की बगीची महंत गोवर्धनदास महाराज, चित्रकूट धाम पुष्कर के संत पाठक महाराज, ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम महंत स्वरूपादास, नौसर माता मंदिर महंत रामा कृष्ण महाराज, लाड़ली घर से राष्ट्रीय संत कृष्णानंद, रामगंज स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के महंत शशिगिरी महाराज को शशि प्रकाश इंदौरिया, लेखराज सिंह राठौड, कवंलप्रकाश किशनानी, महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, पण्डित बालकृष्ण पुरोहित, उमेश गर्ग, प्रकाश मूलचंदाणी, लक्षमणदास दौलताणी ने सम्पर्क किया।

तैयारियों जोरों पर –
आजाद पार्क पर बन रही अयोध्या नगरी में तैयारियां जोरो पर चल रही है जिसमें टेन्ट, लाइट व सजावट का कार्य जोरो है। आज डॉ. प्रियशील हाडा, पूर्ण सिंह चौहान, सम्पत सांखला, सत्यनारायण भंसाली, विजय मौर्य, विष्णुप्रकाश भार्गव, दीपक राठौड,दुर्गाप्रसाद शर्मा, मुकेश खीची, राम धनवानी,सहित समिति के कार्यकर्ताओं ने चर्चा कर कार्य को अंजाम दिया।

भूमि पूजन एवं धर्म ध्वजा स्थापना 12 जनवरी को
संयोजक कवंल प्रकाश किशनानी ने कहा कि कल 12 जनवरी शुक्रवार को सुबह 10 बजे, परिक्रमा स्थल पर संत महात्माओं के साथ आनन्द अरोड़ा की अध्यक्षता में भूमि पूजन होगा तथा धर्म ध्वजा की स्थापना की जाएगी। इस अवसर पर आयोजन समिति के साथ विभिन्न समाज के प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहेगें।

सत्यनारायण भंसाली
सह संयोजक
9414002510

error: Content is protected !!