युवा दिवस पर कैरियर मेले व स्किल एग्जाबिशन का आयोजन

स्वामी विवेकानंद जयंती 12 जनवरी के अवसर पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में युवा दिवस कैरियर मेले के रूप में मनाया गया।
इस अवसर पर स्थानीय विद्यालय के पूर्व विधार्थी व वर्तमान रेलवे इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत महेंद्र सिंह खोजा सहित पधारे अतिथि चन्द्रवीर सिंह कृषि अधिकारी शिवदान करेसिया बड़ोदा बैंक ने विधार्थियो को स्वामी विवेकानंद व कैरियर डे पर मार्गदर्शित किया।
इस दौरान व्यावसायिक शिक्षा के छात्र छात्राओं ने सुचना प्रोधोगिकी व इलेक्ट्रॉनिक व हार्डवेयर विषय पर विभिन्न मॉडल व चार्ट बनाकर प्रदर्शन किया जिनका अवलोकन विषय विशेषज्ञ व अतिथियों द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न विषय अध्यापको ने अपने विषय में कैरियर विकल्प की जानकारी विधार्थियो विभिन्न माध्यम से बताई । व्याख्याता रामेश्वर परिहार राजकुमार शर्मा मुरलीधर इनानी सीमा सोनी मीनी उबाना मनोज शर्मा सहित सभी शिक्षकों कार्यक्रम को सफल बनाया।
कार्यक्रम का संचालन मेघराज मुंडवाड़िया ने किया।
प्रधानाचार्य रेखा चौहान व प्रभारी अमिता अग्रवाल ने सभी प्रतिभागी विधार्थियो को पारितोषक वितरित कर विधार्थियो को स्वामी विवेकानंद जी से प्रेरणा लेकर बेहतर कैरियर चुनाव करने की शुभकामनायें प्रेषित करी।

error: Content is protected !!