अजमेर 13 जनवरी 2024 अर्जुन लाल सेठी कॉलोनी अजमेर में महिला मण्डल के द्वारा निरन्तर विभिन्न क्षेत्रो में झूमकर नाचकर भजन गाकर पीले चांवल बांटकर सबको श्री राम प्राण प्रतिष्ठा कार्य क्रम में सम्मलित होने का निमंत्रण प्रदान किया जा रहा है। सभी महिला वर्ग ने हर्ष और उल्लास के साथ अयोध्या मंदिर से आई सामग्री का वितरण किया जिसमे इंदिरा मिश्र, अलका शर्मा , लाली शर्मा अनिता शर्मा ,प्रभा शर्मा , संगीता , सुलोचना व अन्य महिलाए शामिल थी
प्रदीप मिश्र ने बताया कि आगामी रविवार 21 जनवरी और सोमवार 22 जनवरी को श्री राम जन्म भूमि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठ के अवसर पर जगह जगह हर्ष व उल्लास के साथ मंदिर में पौष बडा और सुन्दर काण्ड के पाठ का आयोजन किया जायेगा।