श्रद्धा सुमन अर्पित कर मनाई युगपुरुष स्वामी विवेकानंद जी की जयंती

नसीराबाद । भारत विकास परिषद नसीराबाद शाखा द्वारा युगपुरुष स्वामी विवेकानंद जी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनकी जन्म जयंती मनाई गई । भारत विकास परिषद नसीराबाद शाखा के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी नरेंद्र जैन ने बताया कि प्रातः 11:00 बजे श्री परमार्थ वैश्य औषधालय परिसर में स्वामी जी की जन्म जयंती का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें भारत विकास परिषद नसीराबाद शाखा के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे सभी ने सामूहिक रूप से स्वामी जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये । इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष रवि सोनी ने स्वामी जी द्वारा युवाओं में जागृति लाने के लिए उनके द्वारा किए गए कार्य बताए वहीं पूर्व अध्यक्ष अमित चौकड़ीवाल ने स्वामी जी की जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके आदर्शों को अपनाने की जरूरत बताई उन्होंने बताया कि भारत ही नहीं संपूर्ण विश्व 12 जनवरी को युवा दिवस के रूप में मनाता है जो स्वामी जी को ही समर्पित है । कार्यक्रम के दौरान भारत विकास परिषद नसीराबाद शाखा अध्यक्ष रवि सोनी, सचिव चंद्रप्रकाश बंसल, कोषाध्यक्ष प्रदीप मित्तल, संजय कंसल, अमित चौकड़ीवाल, नरेंद्र जैन, अरुण जिंदल, दीपक कयाल, सुशील कंवाड, गगन मेहरा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे ।

error: Content is protected !!