सीएमए ब्यावर चेप्टर द्वारा कॉमर्स में कैरियर की जानकारी दी

ब्यावर। इंस्टीट्यूट आफ कास्ट अकाउंटेंट आफ इंडिया ब्यावर चेप्टर के द्वारा विभिन्न स्कूल एवं कालेज में कॉमर्स में उपलब्ध कैरियर ऑपशन एवं सीएमए कार्स की जानकारी बताई। ब्यावर चेप्टर के उपाध्यक्ष सीएमए अंकुर सिंहल ने बताया कि राष्ट्रीय युवा एवं कैरियर दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय पटेल उच्च माध्यमिक विधालय, वर्धमान पी जी गर्ल्स कालेज, भंवरलाल गोठी उच्च माध्यमिक विद्यालय, आदर्श विद्या मंदिर बाल मन्दिर बालिका विद्यालय, राजकीय उच्च माध्यमिक बालिका विधालय (डिग्गी) में अध्ययनरत छात्र छात्राओं को ब्यावर चेप्टर द्वारा कॉमर्स में उपलब्ध केरियर ऑप्शन की जानकारी प्रदान की।

अध्यक्ष सीएमए मितेश चौपडा ने बताया कि इस अवसर जयपुर चेप्टर के चेयरमैन सीएमए हरेंद्र कुमार पारीक, ब्यावर की पूर्व चेयरपर्सन सीएमए ज्योति माहेश्वरी, पूर्व चेयरमैन सीएमए रूपेश कोठारी, सचिव सीएमए मनदीप सिंह द्वारा छात्र छात्राओं को जानकारी अवगत करवाई गई, जिससे लगभग 1200 से अधिक छात्र छात्राये लाभान्वित हुए।

सीएमए ब्यावर चेप्टर के प्रयासों को सभी विधालय एवं कालेज द्वारा सहारते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

सीएमए मनदीप सिंह
सचिव
ब्यावर चेप्टर आफ ICMAI

error: Content is protected !!