श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में शोभायात्रा दिनांक 21 जनवरी रविवार को

आज दिनांक 13 जनवरी 2024 – अयोध्या नगरी में दिनांक 22 जनवरी 2024 सोमवार को भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। इस उपलक्ष्य में अजमेर रामगंज बालाजी मंदिर में भी दिनांक 21 जनवरी को गठबीठली महादेव मंदिर तारागढ़ से रामदरबार की जीवित झांकी सहित कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे।
यह जानकारी देते हुए सचिव सागर मीणा ने बताया कि जिस तरह से पूरे देष में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हर्ष का माहौल व्याप्त है। अयोध्या सहित कई स्थानो पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। इसी क्रम में रामदरबार की जीवित झांकी व घोड़े पर धर्म ध्वज का झंडे के साथ भव्य शोभयात्रा दिनांक 21 जनवरी को सांय 4 बजे निकाली जायेगी जो कि गठबीठली महादेव मंदिर तारागढ़ से प्रारम्भ होकर ब्यावर रोड चंुकी चौकी से रामगंज मुख्य बाजार भ्रमण करती हुई गुरूद्वारे से होकर कार्यसिद्ध बालाजी मंदिर पर सांय 7ः00 बजे पहंुचेगी। शोभायात्रा में जिसमें संत, महाराज, महिलाऐं, पुरूष व बच्चे शामिल रहेगे। शोभायात्रा का जगह जगह भव्य स्वागत किया जायेगा। शोभायात्रा के समापन पर मण्डल मंहत शषीगिरी महाराज द्वारा आरती उतारी जायेगी एवं पोषबड़े का आयोजन कर सभी भक्तों में प्रसाद का वितरण किया जायेगा।
म्ंाहत शषीगिरी जी महाराज द्वारा शोभयात्रा को सफल बनाने हेतु रामगंज व्यापारी संघ के अध्यक्ष जनरल सिंह व समस्त व्यापारियों को पीले चावल भेंट कर शोभयात्रा में अधिक से अधिक संख्या में पहंुचकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की।
भवदीय
(सागर मीणा)
मो. 9602935113

error: Content is protected !!